फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Food and supply department prepration for may month

तीन हजार परिवारों के राशन टोकन बने, मई का राशन एक तारीख से बांटा जाएगा

Sun, 26 Apr 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Food and supply department prepration for may month
लॉक डाउन में पुरानी आईटीआई मैदान के पास शहीद मदन लाल धीगड़ा कम्युनीटी सेंटर में सरकारी राशन के लि - फोटो : RohtakCity
रोहतक। लॉकडाउन तीन मई को खत्म होगा या आगे बढ़ेगा, यह निर्णय तो केंद्र सरकार समय पर लेगी, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग ने मई माह का राशन समय पर बांटने की पूरी तैयार कर ली है। प्रशासन डिपो के माध्यम से 3 हजार के करीब उन परिवारों को टोकन के माध्यम से खाकी कार्ड धारक के बराबर राशन देगा, जिनके पास कोई कार्ड नहीं है। इसके अलावा राशन वितरण के लिए 12 हजार क्विंटल गेहूं जहां डिपो पर पहुंचा दिया गया है, वहीं 1 हजार 90 क्विंटल दाल जल्द डिपो पर पहुंच जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि एक तारीख से ही मई माह का राशन बंटना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि शहर में 60 से ज्यादा राशन डिपो हैं, जहां पीले, गुलाबी व खाकी कार्ड पर राशन वितरित किया जाता है। अप्रैल माह का राशन बांटा जा चुका है। हालांकि इस माह में तीन बार कार्ड धारकों को डिपो पर जाना पड़ा। एक बार आटा व दूसरा सामान, दूसरी बार 5 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं व तीसरी बार एक-एक किलो दाल वितरित की गई। अबकी बार प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग का प्रयास है कि एक बार ही पूरा राशन लोगों को दे दिया जाए। ताकि लॉकडाउन के बीच बार-बार चक्कर न काटने पड़ेे। यहीं कारण है कि अप्रैल माह में ही मई माह का हजारों क्विंटल गेहूं डिपो पर पहुंचा दिया गया है। जबकि दाल आने वाली है। दूसरा राशन भी एक तारीख से पहले पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने अप्रैल माह का राशन वितरित कर दिया है। अगर किसी को राशन नहीं मिला तो वह विभाग के नंबर 01262-269895 पर संपर्क कर सकता है।
मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम।
प्रशासन की तरफ से 3 हजार लोगों की राशन टोकन के लिए आई है। उसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। 550 टोकन तैयार भी कर दिए गए हैं। दो दिन में टोकन संबंधित व्यक्ति को भेजकर राशन बंटवा दिया जाएगा। दूसरा, मई माह के लिए 12 हजार क्विंटल गेहूं डिपो पर पहुंच चुका है। जबकि 1 हजार 90 क्विंटल दाल पहुंचने वाली है। आटा, चावल व दूसरा सामान भी जल्द पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक शर्मा, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed