{"_id":"671b9e87048ced9c470b344f","slug":"fogging-was-not-done-even-after-dengue-cases-were-found-in-janta-colony-rohtak-news-c-17-roh1019-532462-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जनता कॉलोनी में डेंगू के मामले मिलने के बाद भी नहीं हुई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जनता कॉलोनी में डेंगू के मामले मिलने के बाद भी नहीं हुई फॉगिंग
Sat, 26 Oct 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
धर्मबीर, निवासी। अमर उजाला
रोहतक। दिनोंदिन जिले में डेंगू पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग पिछले वर्ष की तुलना में डेंगू के मामलों में कमी आने का ढिंढोरा पीट रही है, व्यवस्था दावों को झूठला रही है।
गत वीरवार को जनता कॉलोनी से एक व्यक्ति के डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद भी इलाके फॉगिंग नहीं कराई गई। कॉलोनीवासियों को कहना है कि इस इलाके को लेकर हर विभाग शिथिल पड़ जाता है। वीरवार तक डेंगू का आंकड़ा 77 पर पहुंच गया है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की मानें तो टीम शहर व गांव के इलाकों में जाकर लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट कर रही है। टीमें टायर, गमलों व कबाड़ आदि की विशेष साफ-सफाई करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, क्योंकि लार्वा यहीं से मिलते हैं।
विज्ञापन
यह है लोगों का कहना
हमने यहां फॉगिंग होते हुए नहीं देखा है। स्वास्थ्य विभाग की कौन सी टीम यहां आई है। लार्वा नष्ट किया है। हमने देखा नहीं है। इस कॉलोनी में वैसे भी किसी विभाग का ध्यान नहीं जाता है।
-धर्मबीर, निवासी
साफ-साफाई या फॉगिंग आदि कार्य इस इलाके में अबतक नहीं हुआ है। हो सकता है किसी अन्य इलाके में हुआ हो। जनता कॉलोनी के मुख्य भाग में तो नहीं हुआ है। हो तो अच्छा है, क्योंकि मच्छर इलाके में बहुत हो गए हैं।
-यशपाल, निवासी
यह इलाका विकास से दूर है। यहां पर हर काम देरी से होता है। हो सकता है यहां फाॅगिंग भी कराई जाए। लेकिन अभी तक फॉगिंग हुई नहीं है। हम स्वयं घरों में साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं लेकिन सभी करें तभी डेंगू मलेरिया से निजात मिल सकता है।
-मंजीत, निवासी
-- --
मच्छरजनित बीमारियां डेंगू, मलेरिया आदि को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूक होने इससे निजात पाया जा सकता है। बुखार होने पर सिर्फ और सिर्फ विशेषज्ञ चिकित्सक से ही परामर्श लें। चिकित्सक की लिखी दवा ही बाजार से खरीदें। किसी राय के अनुसार दवा न लें।
-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन