फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fog stops the speed, crops will grow

Rohtak News: कोहरे ने रोक दी रफ्तार, फसलों की होगी बढ़वार

Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fog stops the speed, crops will grow
महेंद्रगढ़। पिछले तीन दिनों से लगातार छा रहे घने कोहरे से अब ठंड भी तेजी से बढ़ने लगी है। सुबह के समय दृश्यता भी महज 5 मीटर रही जिसके कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान भी पिछले एक सप्ताह से स्थित बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि कोहरा गिरने से फसलों के लिए लाभदायक रहेगा, क्योंकि कोहरे के साथ ओंस भी गिरने लगी है जिससे खेतों में नमी की मात्रा उचित रहने से फसलें तेजी से ग्रोथ कर रही हैं।
विज्ञापन


31 तक नहीं राहत की उम्मीद
वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम प्रेक्षक अर्जुन ने बताया कि आगामी 31 दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 25 व न्यूनतम 7 से 8 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाएं और अधिक सता सकती हैं। इस दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन

सड़कों पर सुबह के समय कम दिखाई दिए वाहन
तीन दिन से लगातार छा रहे कोहरे के कारण सुबह व शाम के समय सड़कों पर वाहन कम ही नजर आ रहे हैं। वहीं दुपहिया वाहनों की संख्या भी पिछले तीन दिनों में आधी हो गई है। लोग भी जरूरी कार्य से ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। दिन के समय बाजार में भी भीड़ गायब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed