फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fog lights no reflectors in buses, how will the journey be safe in the mist

बसों में फॉग लाइट्स न रिफ्लेक्टर, धुंध में कैसे होगा सफर सुरक्षित

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Fog lights no reflectors in buses, how will the journey be safe in the mist
आगामी कुछ दिनों में धुंध पड़ने लगेगी। लेकिन रोडवेज बसों में फॉग लाइट्स, रिफ्लेक्टर और न चमकीली सफेद-लाल पट्टी लगाई गई है। मोड़ों पर साइन बोर्ड तक नहीं हैं। ऐसे में चालकों को रात के समय बस चलाने में दिक्कत होती है। अनहोनी की आशंका रहती है। यह आरोप हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य कार्यालय सचिव जयकुंवार दहिया ने लगाए हैं। वहीं जब मामला डिपो के जीएम तक पहुंचा तो उन्होंने बसों में फॉग लाइट्स व अन्य व्यवस्थाएं कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धुंध में सुरक्षित बसों का संचालन करने के लिए रोडवेज की तरफ से बसों में पीली बत्ती (फॉग लाइट्स) लगवाई जाती है। आगे-पीछे चलने वाले वाहनों के चालकों को बस दिखे, इसके लिए रिफ्लेक्टर और चमकीली सफेद-लाल पट्टी लगाई जाती हैं, जो अभी तक नहीं लगी है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़कों पर पट्टी कराई जाती है। मोड़ों पर रेडियम के संकेतक लगाए जाते हैं, जो अभी तक नहीं लगे हैं। ऐसे में चालक को बस चलाने में काफी दिक्कत होती है। काफी धीमी रफ्तार में चलाने पर भी बस के सड़क से उतरने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि रोहतक डिपो की 183 बसें ऑन रूट हैं। इनमें से इक्का-दुक्का बसों में चालकों ने अपने स्तर से पीली बत्ती लगवाई है। रोडवेज की तरफ से अभी तक किसी भी बस में नहीं लगी है, जो गलत है।
विज्ञापन

वर्कशॉप प्रबंधक और फोरमैन को आदेश कर दिए हैं कि प्रत्येक बस में एक सप्ताह के अंदर फॉग लाइट्स लगवाना सुनिश्चित करेंगे। बिना फॉग लाइट के किसी भी बस का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलबीर फौगाट, जीएम रोहतक डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed