{"_id":"68f5177f09fdbcf44202c55f","slug":"flower-prices-shoot-up-this-diwali-rohtak-news-c-17-roh1019-747804-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिवाली पर फूलों की कीमतों में जबरदस्त उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिवाली पर फूलों की कीमतों में जबरदस्त उछाल
विज्ञापन
10...भिवानी स्टैंड स्थित एक स्टॉल से फूल खरीदती महिलाएं। संवाद
रोहतक। दिवाली की रौनक के बीच इस बार फूलों की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। स्वदेशी प्लास्टिक के फूलों से लेकर गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों तक की मांग बढ़ गई है। बाजार में इनकी कीमतें दोगुनी हो गई हैं।
डी-पार्क स्थित फूल विक्रेता बाबूराम ने बताया कि इस साल फूलों के दाम पहले की तुलना में काफी बढ़ गए है। फूल विक्रेता के अनुसार, इस बार मौसम में उतार-चढ़ाव और परिवहन खर्च बढ़ने से फूलों की सप्लाई पर असर पड़ा है। दिवाली में बढ़ी मांग ने भी इनके दामों में उछाल आ गया है।
उन्होंने बताया कि गुलाब पहले 400 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम में बिकता था अब 800 से 1000 रुपये किलोग्राम तक जा पहुंचा है। कमल पहले 30 से 40 का एक फूल मिलता था अब 50 से 80 रुपये तक बिक रहा है। वहीं, गेंदा पहले 200 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था अब कीमत 250 से 300 रुपये किलोग्राम हो गई है। प्लास्टिक (आर्टिफिशियल) फूल- मालाएं 100 से लेकर 250 रुपये माला तक बाजार में मिल रही हैं।