फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five teachers of Jhajjar were honored

Rohtak News: झज्जर के पांच शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sun, 14 Apr 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Five teachers of Jhajjar were honored
रोहतक में कार्यक्रम के दौरान ​शिक्षक को सम्मानित करते हुए आयोजक ।
झज्जर। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं जलियांवाला बाग के शहीदों को समर्पित हरियाणा गौरव शिक्षक सम्मान समारोह स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टीटोली में आयोजित किया। इसमें झज्झर के पांच अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाले अध्यापकों में पवन कुमार जेबीटी लड़ायन, कविता जून जेबीटी डाबोदा कलां, दीपिका शर्मा प्राध्यापिका माजरी, दीपा डबास प्राध्यापिका दुलहेड़ा और संदीप जाखड प्राध्यापक बहू झोलरी शामिल रहे। समारोह में नशा मुक्ति हरियाणा के अध्यक्ष आचार्य रामवेश, स्वामी आर्यवेश और स्वामी आदित्यवेश की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वामी आर्यवेश ने कहा कि शिक्षक वर्ग ही एक उन्नत समाज का निर्माण कर सकता है तथा संस्कार युक्त शिक्षा आज समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर कटाक्ष करते हुए अध्यापक समाज से विशेष रूप से इन कुरीतियों को दूर करने के लिए निवेदन किया। उन्होंने शिक्षक को राष्ट्र का कर्णधार बताया। इस अवसर पर संयोजक मंडल के सभी पदाधिकारी सज्जन राठी, अशोक आर्य, हरपाल आर्य, मनोज लाकड़ा, प्रदीप कुमार , स्वीटी भारती, अलका मदान, डॉ. सुदर्शन पुनिया, रेणुका मलिक, कुसुम सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed