{"_id":"5ed156188ebc3e90784e5b9c","slug":"five-new-patients-found-infected-in-rohtak-rohtakcity-news-rtk5571402106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पांच नए मरीज मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पांच नए मरीज मिले संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को पांच नए मरीज मिले। जिले में यह एक साथ एक दिन में नए संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालांकि वीरवार को भी पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। पीजीआईएमएस में शुक्रवार सुबह जिले के एक महिला पीजी डॉक्टर, कास्मेटिक डीलर, सुनारिया जेल का कैदी, दो दवा सप्लायर समेत कुल 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीजीआईएएस की वायरोलॉजी लैब में शुक्रवार दो दिल्ली, एक करनाल, एक जींद, एक झज्जर व छह रोहतक के कोरोना केस मिले हैं। रोहतक के पांच नए केस के अलावा छह मामला पुराना है, इसका दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब तक 29 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 11 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में लगातार दिल्ली, गुरुग्राम व सोनीपत की हिस्ट्री वाले कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के पांचों मामलों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाल कर उनके परिवार व संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर इनकी जांच करवाएगा।
केस एक : दिल्ली से दवा लाने वाले दो सप्लायर संक्रमित
पुराना बस स्टैंड के समीप कृष्णा कॉलोनी निवासी दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ये दिल्ली से रोहतक दवा की सप्लाई का काम करते हैं। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री में दोनों की पत्नी, तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को फिलहाल होम क्वारंटीन किया गया है। जांच के लिए इनके सैंपल लिए जाएंगे।
केस दो : किला रोड के कास्मेटिक डीलर ने बढ़ाया खतरा
जगदीश कॉलोनी का कास्मेटिक डीलर कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका दिल्ली आना-जाना है। संक्रमित व्यक्ति के संपक में उसका पिता, माता, पत्नी, बेटा व उसका एक दोस्त है। दोस्त की माता, पत्नी व दो बेटी को होम क्वारंटीन किया गया है। इनके सैंपल जांच के लिए करवाए जाएंगे। गौरतलब है कि यह व्यक्ति किला रोड पर दुकान चलाता है। संभावना है कि इसके कांटेक्ट में काफी संख्या में लोग आए हैं। दुकान में काम करने वालों के अलावा संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
केस तीन : पीजीआई का गर्ल्स हॉस्टल बन सकता है कंटेनमेंट जोन
पीजीआईएमएस के एनेस्थीसिया विभाग की पीजी डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। वह संस्थान के हॉस्टल ब्लॉक-टू में रहती है। उसके क्लोज कांटेक्ट में उसकी दो अन्य साथी हैं। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का गुरुग्राम से आना-जाना लगा रहता था। प्रशासन की ओर से गर्ल्स हॉस्टल को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है।
केस चार : कैदी के संपर्क में आए दो हेड कांस्टेबल क्वारंटीन
सुनारिया जेल में बंद एक कैदी को कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति काठमड़ी का रहने वाला है। उसे संपर्क में आए दो हेड कांस्टेबल को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले एक विचाराधीन कैदी भी कोरोना पॉजिटिव मिला था।
जिले में पांच नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। ये सभी दिल्ली, गुरुग्राम के संपर्क में आए हैं। इसके अलावा किला रोड पर मिले केस की कांटेक्ट हिस्ट्री अधिक है। वह जगदीश कॉलोनी में रहता है, उसके कांटेक्ट में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। इसके अलावा पीजीआईएमएस की डॉक्टर और सुनारिया जेल के कैदी को भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी जाएगी।
- डॉ. रमनजीत कौर, डिप्टी सिविल सर्जन एवं प्रभारी जिला निगरानी कमेटी कोरोना