फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five lakh saplings will be planted in the district

जिले में लगाए जाएंगे पांच लाख पौधे

Mon, 19 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five lakh saplings will be planted in the district
जिले भर में 4.91 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए विशेष पौधरोपण अभियान शुरू किया है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले को हराभरा बनाने के मकसद से वर्ष 2021-22 के दौरान करीब पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आम लोगों का आह्वान किया कि वे वर्षा ऋतु में अपने आसपास पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों, विद्यार्थियों और आम जनता में पौधे वितरित किए जाएंगे। विभाग द्वारा पौधगिरी योजना के तहत विद्यार्थियों को करीब 57 हजार पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। ऑक्सी-वन योजना के तहत सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और भैरों भैणी ग्राम पंचायत की भूमि पर दो ऑक्सी-वन बनाने की योजना है। ऑक्सी-वन के अंदर रास्ते और ट्रैक भी बनाए जाएंगे, इनमें पेड़, झाड़ी व जड़ी-बूटियां होंगी। इनमें सिर्फ स्थानीय परिस्थितियों की उपयुक्त देसी प्रजातियों को ही लगाया जाएगा, कोई भी विदेशी प्रजाति नहीं लगाई जाएगी। पौधरोपण के लिए सदाबहार और फूल वाले पौधों की प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उपायुक्त कैप्टन मनोज ने कहा कि मुफ्त सप्लाई-बिक्री योजना के तहत लोगों को दो लाख पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। पंचवटी योजना के तहत हर गांव में जैव विविधता प्रबंध समितियों के सहयोग से एक पंचवटी का पौधरोपण किया जाएगा। जल शक्ति अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत को एक हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। जिला वन अधिकारी रेनू शर्मा ने बताया कि एग्रो फॉरेस्ट्री योजना के तहत तीन लाख 51 हजार पौधे जमींदारों के खेतों में लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत जमींदारों के खेतों में कोलोनल सफेदा के पौधे लगाए जाते हैं। इस वर्ष 11 पौधे प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 3.51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed