फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Five lakh extortion sought from factory supervisor

सांपला में फैक्टरी सुपरवाइजर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Thu, 17 Feb 2022 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion sought from factory supervisor
सांपला में फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही खुद को नीरज बवाना गैंग से बताया है। सांपला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बा निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड स्थित फैक्टरी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। 14 फरवरी की शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर उसके पास फोन आया। फोन करने वाले युवकों ने कहा कि उन्हें पांच लाख रुपये चाहिए। अगर पैसे नहीं दिए तो कंपनी से बाहर निकलते ही जान से मार देंगे। साथ ही कहा कि वे नीरज बवाना गिरोह से हैं। डर के चलते पीड़ित दो दिन से घर से बाहर नहीं निकला। बुधवार को किसी तरह सांपला थाने में पहुंचकर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संबंधित नंबर की कॉल डिटेल व ब्योरा निकाला जा रहा है। सख्ती से मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed