फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First she was showing her father the dream of selling the land to buy a plot in Mumbai after killing him... then Divya was threatening him along with her lover Deepak

Rohtak News: पहले पिता को मार जमीन बेचकर मुंबई में प्लॉट लेने का सपना दिखा रही थी...फिर प्रेमी दीपक के साथ मिलकर धमका रही थी दिव्या

Sun, 22 Jun 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 22 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
First she was showing her father the dream of selling the land to buy a plot in Mumbai after killing him... then Divya was threatening him along with her lover Deepak
रोहतक। डोभ गांव का मगन उर्फ अजय आत्महत्या करने से पहले पूरी तरह निराश और टूट चुका था। जिसे वह प्यार करता था, उसी से धोखा बर्दाश्त नहीं कर सका। मगन ने सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो रोते हुए बनाए और पोस्ट किए। उसकी हताशा झलक रही थी।
विज्ञापन

वीडियो में वह कह रहा था कि पत्नी दिव्या और उसका प्रेमी दीपक लगातार पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह रुपये दीपक को अपने प्रमोशन के लिए देने थे। दोनों पिता रणवीर को मारने के लिए भी दबाव बनाने लगे। कहा, उनके मरने के बाद जमीन मेरे नाम आ जाएगी और उसे बेचकर मुंबई में प्लॉट लेंगे। यदि वह ऐसा नहीं करेगा तो उसके माता-पिता और उसे जेल भिजवा देंगे। वीडियो में मगन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पानीपत की समाजसेवी सविता आर्य से कहा कि महिला तो रोकर अपनी बात को सच साबित कर देती है, लेकिन पुुरुष को जान देनी पड़ती है।
विज्ञापन




दिव्या 20 मार्च को घर से गई तो फिर नहीं लाैटी
परिजनों ने बताया कि 2019 में मगन ने दिव्या से प्रेम विवाह किया था। जब घर आया तो उसे लेकर विवाद हो गया। दोनों को एक बेटा हुआ और जब उसे लेकर घर आए तो माता-पिता और बहनों ने उनको स्वीकार कर लिया। इसके बाद काफी दिन तक दिव्या उनके घर पर ही रही। बीच-बीच में वह बताती कि उसकी कंपनी मुंबई और अहमदाबाद में है तो वहां पर जाना होता है। वह 15-20 दिन के लिए बाहर जाती थी और फिर घर आ जाती थी। बच्चा उनके पास ही रहता था। 20 मार्च 2025 को दिव्या घर से जॉब पर जाने की बात कहकर गई, लेकिन नहीं लौटी। इस बीच मगन और दिव्या के बीच क्या हुआ, इस बारे में परिजनों को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

सांसद-विधायक से न्याय की गुहार

वीडियो में मगन ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महम के विधायक बलराम दांगी से न्याय की गुहार लगाई है। कहा-उसे और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। वहीं, रोहतक पुलिस अधीक्षक और बहु अकबरपुर थाना प्रभारी से भी न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को हत्या की सजा दिलाने की मांग की।

--------

बहन के लिए छोड़ा संदेश- अब घर का बेटा बनकर देखरेख करना

मगन ने अपने खेत पर लगे पेड़ से फंदा लगाने से चंद मिनट पहले अपनी छोटी बहन कुसुम के लिए संदेश छोड़ा कि वह इस दुनिया छोड़कर जा रहा है। माता-पिता और मेरे बेटे को किसी तरह की परेशानी न हो। अब वह घर का बेटा बनकर ही जिम्मेदारी संभाल ले और दोनों बहनों व दोनों जीजा के साथ मिलकर उनके घर पर आने वाली विपत्तियों को रोके।

--------------

छह एकड़ जमीन की कीमत करोड़ों में है और ट्रैक्टर आदि से संपन्न हमारा परिवार है। भाई एक बार बताता तो सारी जमीन बेचकर भी उसकी जान बचा लेते। मगन ने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वह इतना परेशान है। पिता हार्ट के मरीज है और वह इस सदमे से बिलकुल टूट चुके हैं।


सविता, मगन की बहन

-------------

आत्महत्या के लिए जाने से पहले मगन अपने बेटे सूर्यांश और घर पर आए भांजे के लिए बर्गर और अन्य सामान लेकर आया था। इसके बाद उनको सभी को खिलाने-पिलाने के बाद समझाकर गया था। पता नहीं था कि यह अंतिम मुलाकात होगी। घर में जहां पर रुपये रखे थे और किस-किससे रुपये आने थे, यह बात भी अपनी मां से अंतिम बार फोन करके बताई थी।

रणवीर सिंह, मगन के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed