फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First Sang Sammelan in Supwa, Haryanvi folk-drama tradition gets a new platform

Rohtak News: सुपवा में पहला सांग समागम, हरियाणवी लोक-नाट्य परंपरा को मिला नया मंच

Fri, 23 Jan 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
First Sang Sammelan in Supwa, Haryanvi folk-drama tradition gets a new platform
22-दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में आयोजित पहले सांग समागम के दौरा
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) परिसर में वीरवार को पहले सांग समागम का आयोजन किया गया। समागम में तीन दिग्गज सांग कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्यकवि दादा लख्मी चंद के पाैत्र पंडित विष्णु दत्त एवं उनकी टीम की ओर से प्रस्तुत किस्सा सरदार चाप सिंह से हुई। इसमें वीरगाथा और नाटकीय प्रवाह को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद डॉ. सतीश कश्यप एवं उनकी टीम की प्रस्तुति सांगत कबीर में आध्यात्मिक चिंतन और लोक-कथात्मक तीव्रता का सुंदर संगम देखने को मिला।
समापन प्रसिद्ध लेखक राय धनपत सिंह के परपाैत्र प्रदीप राय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति लीलो चमन से हुआ। इसने भावनात्मक गहराई और मंचीय प्रभाव के चलते दर्शकों से भरपूर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के अलावा अजय गुप्ता, प्रो. दीप्ति धामानी, प्रो. असीम मिगलानी और प्रो. धीरज शर्मा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हरियाणा के महान सांग कलाकारों शहीद फौजी मेहर सिंह, पंडित मांगे राम, प्रदीप राय निंदाना, पंडित विष्णु दत्त और सूर्य कवि बाजे भगत के परिवारों को सम्मानित किया गया।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि सांग केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हरियाणा की सामाजिक स्मृति और सांस्कृतिक चेतना की जीवंत अभिव्यक्ति है। कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

400 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट का उद्घाटन
कार्यक्रम से पहले शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 400 किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने इस सोलर प्लांट से हर माह लगभग 48 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा जिससे विश्वविद्यालय को सालाना करीब 40 लाख रुपये की बचत होगी और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed