फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   First asked for matchbox from the youth then snatched mobile phone and 500 rupees

Rohtak News: युवक से पहले माचिस मांगी फिर मोबाइल फोन व 500 रुपये छीने

Sat, 19 Jul 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 19 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
First asked for matchbox from the youth then snatched mobile phone and 500 rupees
रोहतक। शहर के हिसार रोड पर बाइक सवार दो युवक सैनी कॉलोनी के युवक का मोबाइल फोन व 500 रुपये छीनकर भाग गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यूपी के गोंडा जिले के गांव बड़का-सेमरा निवासी बहादुर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह हिसार रोड पर सैनी कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे घर जा रहे थे। जब गेहूं के गोदाम के पास पहुंचे तो बाइक पर दो युवक आए और उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

एक युवक ने माचिस मांगी। उसने मना किया तो धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों उसका मोबाइल फोन व 500 रुपये छीनकर हिसार बाईपास की तरफ भाग गए। पीछे बैठे युवक ने लाल कमीज पहन रखी थी। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। सिटी थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed