फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firing on property dealer's car in Rohtak, blood found in vehicle, injured yet to be traced

Rohtak News: रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर की कार पर फायरिंग, गाड़ी में मिला खून, घायल का सुराग नहीं

Sat, 21 Feb 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Firing on property dealer's car in Rohtak, blood found in vehicle, injured yet to be traced
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। खरावड़ मंदिर के नजदीक आउटर बाईपास पर अज्ञात हमलावरों ने खेड़ी गांव के प्रॉपर्टी डीलर की कार पर शुक्रवार दोपहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस को कार तो मिल गई लेकिन घायल का सुराग नहीं लग सका। सत्यवान के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। देर रात तक पुलिस को घायल नहीं मिल सका।
पुलिस के मुताबिक, 2018 में खेड़ी साध गांव के युवक धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप गांव के युवक सत्यवान पर लगा था जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। छह माह पहले सत्यवान जमानत आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ी साध गांव के पास आउटर बाईपास के नजदीक सफेद रंग की ब्रेजा कार खड़ी है। कार के अंदर व बाहर खून के निशान हैं। साथ ही चार गोलियां भी गाड़ी में लगी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घायल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवान के परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। आईएमटी थाना पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। टीम ने आधे घंटे तक घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर व कई निजी अस्पतालों में पता किया। न तो घायल के बारे में जानकारी मिल सकी और न ही हमलावरों का सुराग लगा।
----------
2018 में नए साल के जश्न के दौरान टैक्सी चालक की हुई थी हत्या
खेड़ी साध गांव 2018 में सांपला थाने के अंतर्गत आता था। गांव के युवक रोहित ने सांपला थाने में शिकायत दी थी कि उनके भाई धर्मेंद्र उर्फ ढिल्लू टैक्सी चालक हैं। 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मनाने दोस्त हुमायूंपुर निवासी दिनेश व दिल्ली के झाड़ौदा निवासी प्रदीप के साथ गए थे। तड़के चार बजे के करीब वह साथियों के साथ घर आ रहे थे। जब वे सत्यवान के घर के बाहर पहुंचे तो उनके भाई धर्मेंद्र ने गाड़ी रोककर सत्यवान से कहा कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया हुआ है। इससे नाराज सत्यवान घर के अंदर गया और रिवाॅल्वर लेकर आया और धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छह माह पहले सत्यवान उसी केस में जमानत पर बाहर आया हुआ था।

वर्जन
खेड़ी साध निवासी सत्यवान की गाड़ी पर गोलियां चली हैं जो हत्या के मामले में जमानत पर आया था। उसे गोली लगी हैं या किसी अन्य को, यह पता कर रहे हैं। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर उसे तलाश किया जाएगा।
- प्रतीक अग्रवाल, एएसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed