फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fire Broke out in Maruti Research Center at Rohtak

रोहतक में हादसा: मारुति के शोध केंद्र में लगी आग, दो श्रमिकों की मौत, एक यूपी तो दूसरा बिहार का रहने वाला

Mon, 11 Apr 2022 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 04:02 PM IST
सार

एक श्रमिक यूपी के लखनऊ का तो दूसरा बिहार के चंपारण का रहने वाला था। दम घुटने या करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम से होगा। मारुति प्रबंधन ने इसपर चुप्पी साधी है। एक अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम स्थित कंपनी का मुख्यालय ही बयान दे सकता है।

विज्ञापन
Fire Broke out in Maruti Research Center at Rohtak
आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। मृतक मनोज कुमार और अर्जुन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में आईएमटी स्थित मारुति कंपनी के शोध केंद्र में सोमवार दोपहर बाद चैंबर के अंदर आग लग गई। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्जुन (26) निवासी चंपारण, बिहार व मनोज (25) निवासी लखनऊ, यूपी के तौर पर हुई है, जो कंपनी में एसी ठीक करने का काम करतेे थे। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

 
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद का कहना है कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, मारुति प्रबंधन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम स्थित कंपनी के मुख्यालय से ही बयान जारी हो सकता है। फायर ब्रिगेड के ऑफिसर संजीव डागर ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब सूचना मिली कि आईएमटी स्थित मारुति कंपनी के प्लांट के चैंबर में आग लगी हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर पांच स्थित अग्निशमन केंद्र से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। उस समय कंपनी के श्रमिकों को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस में लेकर जा रहे थे, हालांकि खुलकर कुछ नहीं बताया। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग चैंबर के अंदर फोम में लगी हुई थी, जिसके चलते जहरीला धुआं उठ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fire Broke out in Maruti Research Center at Rohtak
रोहतक में मारुति रिसर्च सेेंटर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

अर्जुन की जेब से मिला आधार कार्ड, परिजनों के फोटो भी 
हादसे के बाद शाम करीब पांच बजे दो शव पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर लाए गए। डॉक्टरों ने तलाशी ली तो एक मृतक की जेब से पर्स मिला। पर्स में आधार कार्ड व परिवार के फोटो व नकदी मिली। मृतक की पहचान बिहार के चंपारण निवासी अर्जुन ठाकुर के तौर पर हुई। जबकि मनोज की जेब से केवल 200 रुपये के करीब नकदी मिली।

वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर को पत्र के माध्यम से दी सूचना
वहीं मारुति के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एंड कंपनी सेक्रेटरी की ओर से कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर को पत्र के माध्यम से सूचना दी गई है कि रोहतक स्थित प्लांट में थर्ड पार्टी लैब को बढ़ाने का काम कर रही थी। अचानक यहां आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। इसमें दो व्यक्तियों की मौत हुई है। हम मृतक के परिजनों के साथ खड़े है। यूनिट पर कार्य जारी रहेगा। उधर, इस संबंध में कंपनी के किसी भी अधिकारी ने अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया है।
 

पुलिस को मारुति प्लांट के अंदर आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। अब पीजीआई से सूचना मिली है कि मारुति प्लांट से दो शव पहुंचे है। एक मृतक यूपी के लखनऊ व दूसरा बिहार के चंपारण का रहने वाला है। परिजनों को सूचित कर दिया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर कैलाश चंद, थाना प्रभारी आईएमटी 


मारुति के अधिकारी कैप्टन संजय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है। इस संबंध में गुरुग्राम स्थित कंपनी मुख्यालय से ही बात की जा सकती है। 
 

मारुति कंपनी में सीट के लिए फोम मैटिरियल रखा था। इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। कंपनी के पास स्वयं का भी निजी फायर टेंडर है, जबकि मौके पर एशियन कंपनी व जिला प्रशासन का भी फायर टेंडर पहुंच गया है। इसके बाद दो तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में दो कर्मचारियों के दम घुटने की सूचना मिली है। इसको लेकर बैठक भी चल रही है। ऐसी समस्या न हो इसके लिए सुविधा को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही आईएमटी में सभी को नोटिस दिया जाएगा कि वह अपना सिस्टम सही रखें। - कुलदीप कादयान, एस्टेट प्रबंधक, आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed