{"_id":"662063af58c52c140f08b694","slug":"fire-breaks-out-in-fields-32-acres-of-wheat-crop-reduced-to-ashes-rohtak-news-c-17-roh1019-404244-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेतों में लगी आग, 32 एकड़ गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेतों में लगी आग, 32 एकड़ गेहूं की फसल राख
Thu, 18 Apr 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
17सीटीके20... काहनौर गांव में आग लगने से मौके पर आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। संवाद
रोहतक। एक ओर गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है, दूसरी ओर गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं। बुधवार को बैंसी, सुनारिया, बोहर व काहनौर गांव के खेतों में आग लगने से 30 एकड़ से ज्यादा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। इसमें बैंसी गांव में बिजली के तारों में हुई शॉर्ट सर्किट हादसे की वजह मानी जा रही है, जबकि काहनौर में आग लगने का कारण नहीं पता लग सका।
बैंसी के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक स्टेडियम के नजदीक खेतों में गेहूं की फसल से आग की लपटे व धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लाखनमाजरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग फैलती चली गई। रोहतक और महम से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। इसके बावजूद 22 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई, इसमें लाखनमाजरा निवासी आजाद सिंह, संजय, जयबीर, सूरज, रणबीर, बारू व टीनू की फसल शामिल है।
काहनौर व सुनारिया गांव में दौड़ी फायर ब्रिगेड
बुधवार को काहनौर में चिमनी अड्डे के पास अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिसके कारण काहनौर निवासी सतीश की 6 एकड़ व मंगल सिंह की करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं, सुनारिया गांव में दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जबकि बोहर गांव में कबाड़ व सुखी घास में आग लगने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रोहतक के अलावा महम, कलानौर, सांपला के बाद एक गाड़ी को लाखनमाजरा में खड़ा किया गया है। किसानों से आग्रह है कि वे जहां से बिजली के तार गुजर रहे हैं या ट्रांसफार्मर हैं। वहां सावधानी बरतें।
संजीव डागर, फायर आफिसर, रोहतक