फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR against sales consultant for depositing customer's cheque in relative's account

Rohtak News: ग्राहक का चेक रिश्तेदार के खाते में जमा कराया, सेल्स कंसल्टेंट पर एफआईआर

Tue, 03 Mar 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against sales consultant for depositing customer's cheque in relative's account
रोहतक। वाहन एजेंसी के सेल्स कंसल्टेंट (बिक्री सलाहकार) ने मिलते-जुलते नाम का फायदा उठाकर ग्राहक के खाते में 39,719 रुपये का चेक डालने की जगह रिश्तेदार के खाते में जमा करवा दिया। ग्राहक ने पैसे मांगे तो गड़बड़ी पकड़ी गई। एजेंसी के मैनेजर राजेश गर्ग ने सेल्स कंसल्टेंट भालौठ गांव निवासी मंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी निवासी राजेश गर्ग ने बताया कि वे लोहचब मोटर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। कंपनी की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी अजमेर सिंह के नाम पर बेची गई थी। कार की जो राशि कंपनी को मिली, वह तय राशि से 39,719 रुपये ज्यादा थी।
विज्ञापन

ज्यादा आई राशि को वापस ग्राहक को देने की जिम्मेदारी सेल्स कंसल्टेंट मंजीत को दी गई। कंपनी की तरफ से अजमेर सिंह के नाम छह दिसंबर 2025 को चेक जारी किया गया। आरोप है कि मंजीत ने यह चेक असली ग्राहक के खाते में जमा कराने की बजाय अपने रिश्तेदार या जान-पहचान वाले व्यक्ति अजमेर के खाते में जमा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब राशि न मिलने पर असली ग्राहक अजमेर ने कंपनी से संपर्क किया। जांच पड़ताल हुई तो फर्जीवाड़े का पता चला। मैनेजर ने आरोपी सेल्स कंसल्टेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed