{"_id":"681a67ace9716019d705e516","slug":"financial-assistance-not-provided-for-construction-of-house-sarpanch-suspended-rohtak-news-c-197-1-snp1003-136260-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद नहीं दिलवाई, सरपंच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मकान निर्माण के लिए आर्थिक मदद नहीं दिलवाई, सरपंच निलंबित
Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा के सरपंच को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त ने पंच को रिकॉर्ड देने के आदेश भी दिए हैं। गांव की महिला की तरफ से विकास एवं पंचायत मंत्री को शिकायत देने के बाद करवाई गई जांच की गई तो सरपंच वेदप्रकाश शामिल नहीं हुए थे।
गांव खेड़ी तगा की शीला देवी ने विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से शिकायत की थी कि सरपंच ने चुनाव की रंजिश में उन्हें मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद नहीं दिलवाई है, जबकि वह सरकारी योजना की पात्र हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
इस पर उपायुक्त ने विकास एवं पंचायत विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की पहचान और सरपंच वेदप्रकाश की ओर से करवाए गए विकास कार्यों की जांच के लिए रिकॉर्ड मंगवा कर जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपने के भी आदेश दिए थे, जिसके बाद आरोप की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा ने भी गांव खेड़ी तगा में पहुंच कर पात्र महिला से मिलीं और मौका स्थल का निरीक्षण भी किया था। वहीं, सरपंच के जांच में शामिल न होने पर विभाग ने उनको फिर से नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे, मगर वे शामिल नहीं हुए। अब मामले में उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए सरपंच वेद प्रकाश को निलंबित किया है।