फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fight between Mistry and landlord over money transaction

पैसे के लेनदेन को लेकर मिस्त्री व मकान मालिक के बीच मारपीट

Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fight between Mistry and landlord over money transaction
रोहतक। पैसे के लेनदेन को लेकर सेक्टर एक में मकान मालिक व फर्नीचर के मिस्त्री के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी अकील ने थाने में शिकायत दी है कि उसने मकान मालिक बबलू के घर दो साल पहले लकड़ी का काम किया था। उसके 12 से 13 हजार रुपये बकाया हैं। वह शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे पैसे मांगने गया तो रास्ते में उसे मकान मालिक बबलू मिला। उसने बकाया पैसे मांगे। आरोपी ने उठाकर ईंट मारी। उसके कान के पास चोट लगी। वह बाइक को छोड़कर वहीं बैठ गया। परिवार के अन्य लोगों ने भी हमला बोल दिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे छुड़वाया। वहीं, सेक्टर एक के मकान मालिक ने शिकायत दी है कि गली में उसे अकील नाम का लड़का मिला। बोला, आपके मकान में खिड़की के दरवाजे का काम किया था। उसका बकाया पैसा दीजिए। उसने कहा कि प्रतीक से आपकी बात हुई थी। वहीं हिसाब करेगा। इसके बाद आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

श्रमिक कर चुके हैं मानसरोवर पार्क में प्रदर्शन
अकील के पक्ष में सीट से जुड़े श्रमिक संगठन शुक्रवार शाम को मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। जब श्रमिक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed