फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FDDI student Soumya got 4 lakh package in private company

एफडीडीआई की छात्रा सौम्या को निजी कंपनी में मिला 4 लाख का पैकेज

Thu, 21 Apr 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
FDDI student Soumya got 4 lakh package in private company
सौम्या द्विवेदी। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। यहां की छात्राओं को निजी कंपनियों में ढाई लाख से चार लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिला। पढ़ाई के बाद डिजाइनर के रूप में निजी कंपनियों में बेहतर भविष्य की शुरुआत के लिए शिक्षकों ने इन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

संस्थान से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक करने वाली उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) की सौम्या द्विवेदी को निजी कंपनी में चार लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। छात्रा ने कंपनी के ऑफर को स्वीकारते हुए अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत का आगाज किया है। यही नहीं, सोनाली सिंह को 2.6 लाख रुपये, स्नेहलता को 2.7 लाख रुपये, सोनाली कुमारी को 2.6 लाख रुपये, सत्यम को तीन लाख, कीर्ति शुक्ला को 2.5 लाख, अमिषा कुमारी 3.9 लाख, अमृता कुमारी पांडे को करीब दो लाख, श्रुति उपाध्याय को तीन लाख, निशा रानी को 2.5 लाख, देवांशी गोस्वामी को तीन लाख, केतकी त्यागी को तीन लाख व प्रियांशी पाठक को चार लाख रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी शाम कटियार ने बताया कि शिक्षा पूरी होते ही छात्राओं को बेहतर पैकेज पर कंपनियों से ऑफर मिला है। इनमें से ज्यादातर ने पैकेज स्वीकारते हुए कंपनी ने कार्यभार संभाल लिया है। यह इन विद्यार्थियों की बेहतर शुरुआत का आगाज है। प्लेसमेंट अभी जारी है। इस बैच का फैशन शो 25 अप्रैल को होगा। इसमें विद्यार्थी अपने बनाए उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed