फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FDDI rohtak, FDDI will also own degree as IIT & NIFT

आईआईटी और निफ्ट की तर्ज पर एफडीडीआई भी दे सकेगा खुद की डिग्री

Sun, 27 Mar 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sun, 27 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
FDDI rohtak, FDDI  will also own degree as IIT & NIFT
एफडीडीआई - फोटो : file photo
एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से डिग्री को लेकर चल रहे विवाद पर अब विराम लग सकता है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में आईआईटी और निफ्ट की तर्ज पर एफडीडीआई भी अपनी खुद की डिग्री दे सकेगा।
विज्ञापन


देशभर में एफडीडीआई के 8 संस्थान हैं। इन संस्थानों में 2012-14 के दौरान एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा है। यहां के विद्यार्थियों को डिग्री कौन देगा, इस पर विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में केस दायर कर रखा है। केस दायर करने वाले छात्र संदीप प्रियदर्शी समेत अन्य विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही सुनवाई की जाए।
विज्ञापन


कोर्ट ने वाणिज्य उद्योग मंत्रालय समेत यूजीसी और मेवाड़ यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा था। पिछले दिनों हुई सुनवाई में वाणिज्य उद्योग मंत्रालय ने अपना हलफनामा दायर किया। बकौल, छात्र संदीप प्रियदर्शी मंत्रालय की तरफ से दिए गए हलफनामे में बताया गया है कि एफडीडीआई को आईआईटी और निफ्ट की तर्ज पर दर्जा देने का प्रक्रिया चल रही है। यदि ऐसा होता है तो एफडीडीआई को स्वायत्त संस्था का दर्जा मिल जाएगा और वह अपनी खुद की डिग्री दे सकता है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर संसद की लगेगी, जिसके बाद ही यह दर्जा मिलेगा। गौरतलब है कि आईआईटी और निफ्ट दोनों ही संस्थान अपनी खुद की डिग्री देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर है एफडीडीआई 
रोहतक, नोएडा, छिंदवाड़ा, गूना (मध्यप्रदेश), जोधपुर, चेन्नई, कोलकत्ता और रायबरेली। फिलहाल चार अन्य स्थानों पर भी संस्थान बनाने की तैयारी है।

बोले अधिकारी 
इन दोनों संस्थानों की तर्ज पर ही अब एफडीडीआई को दर्जा देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद डिग्री को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी इस अंतिम मुहर नहीं लगी है। 
- मनोज अग्रवाल, सेंटर इंचार्ज, एफडीडीआई रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed