फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fddi exam will be by mevar university

एफडीडीआई की परीक्षा पर हाईकोर्ट की मुहर

Fri, 18 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 18 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
fddi exam will be by mevar university
एफडीडीआई में शुरू हुईं सेमेस्टर परीक्षाओं पर हाईकोर्ट ने मोहर लगा दी
विज्ञापन
है। डिग्री को लेकर विचाराधीन मामले पर हाईकोर्ट ने कहा है कि संस्थान मेवाड़ यूनिवर्सिटी के माध्यम से सेमेस्टर परीक्षाएं करा सकता है। इसमें छात्रों को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

देशभर में एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) के आठ संस्थान हैं। संस्थान की डिग्री को लेकर लंबे समय से कोर्ट में मामला चल रहा है। फिलहाल रोहतक सेंटर पर चार दिन पूर्व सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हुईं थीं, जिस पर छात्रों ने सवाल खड़े कर दिए थे।

 छात्रों का तर्क था कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक परीक्षा कराने का कोई आधार है। क्योंकि छात्रों को अभी तक यह पता नहीं है कि उन्हें डिग्री या डिप्लोमा किस यूनिवर्सिटी से मिलेगा। इस तर्क को लेकर प्रबंधन ने पहले से ही हाईकोर्ट में अपील कर रखी थी।

दो दिन पूर्व हाईकोर्ट ने परीक्षाओं को सही बताते हुए संस्थान को इसके लिए मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट ने तर्क दिया है कि संस्थान फिलहाल मेवाड़ यूनिवर्सिटी के माध्यम से परीक्षा ले सकता है। छात्रों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। छात्र भी बिना किसी असमंजस के परीक्षा दे सकते हैं।


छात्रों ने परीक्षा को लेकर सवाल खड़े किए थे। अब इस मामले पर हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। मेवाड़ यूनिवर्सिटी के माध्यम से परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
- मनोज अग्रवाल, सेंटर इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed