फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers upset due to slow procurement and lifting of only 23 percent wheat

Rohtak News: सिर्फ 23 फीसदी गेहूं का उठानए खरीद सुस्त होने से किसान परेशान

Fri, 19 Apr 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to slow procurement and lifting of only 23 percent wheat
झज्जर। जिले की मंडियों में सरसों की आवक धीमी हो चुकी है और गेहूं की आवक तेजी पकड़ी हुए हैं। इसके बावजूद उठान धीमा ही चल रहा है। इससे किसानों व आढ़तियों को परेशानी हो रही है। सरसों की बात करें तो अब तक 68.51 प्रतिशत ही उठान हो पाया है जबकि गेहूं का 23 प्रतिशत उठान हो सका है। जिले की मंडियों में में शुक्रवार शाम तक 4 लाख 97 हजार 720 क्विंटल सरसों की आवक हुई है जबकि 4 लाख 8 हजार 950 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसके अलावा वीरवार शाम तक 265530 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। इसी प्रकार से गेहूं की बात करे तो 11 लाख 47 हजार 860 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है और 5 लाख 79 हजार 710 क्विंटल की खरीद हुई है। उठान की बात करें तो वीरवार शाम तक 120440 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने मंडियों में पहुंचे गेहूं में झज्जर अनाज मण्डी में 261380 क्विंटल, बादली अनाज मण्डी में 68500 क्विंटल, ढाकला अनाज मण्डी में 28980 क्विंटल, बेरी अनाज मंडी 240000 क्विंटल, मातनहेल अनाज मंडी से 137850 क्विंटल, माजरा डी खरीद केंद्र पर 106970 क्विंटल, छारा खरीद केंद्र पर 11900 क्विंटल, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 6760 क्विंटल तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 43520 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन


डीसी ने सरसों उपज की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1486.48 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 4051.49 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 16 हजार 711.68 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 18 हजार 346.95 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 7990.19 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने दोहराया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो पाए, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed