फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers producing sugarcane met the Cooperative Minister, kept their demands

Rohtak News: सहकारिता मंत्री से मिले गन्ना उत्पादक किसान, रखीं मांगें

Tue, 22 Aug 2023 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers producing sugarcane met the Cooperative Minister, kept their demands
रोहतक। गन्ना उत्पादक किसान कमेटी भाली ने किसान सभा के नेतृत्व में गन्ने से संबंधित मुद्दों को लेकर सोमवार को भाली आनंदपुर शुगर मिल में पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने कहा कि अगर मुद्दों पर जल्द विचार-विमर्श कर समाधान नहीं हुआ तो किसान सभा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य सुमित दलाल ने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई जाए, शुगर मिल के नए पेट्रोल पंप पर किसानों को बॉन्ड पर डीजल देने, गन्ना किसानों को कंट्रोल रेट पर चीनी देने, किसानों की बॉन्डिंग बढ़ाने, मिल से निकलने वाली राशि का प्रबंध करने, पानीपत शुगर मिल में गन्ना डालने वाले किसानों को किराया देने, मिल की मरम्मत करवाकर एक नवंबर तक सुचारू रूप से चलाने, गन्ने का भाव बढ़ा 500 रुपए प्रति क्विंटल करने , झज्जर जिले में शुगर मिल लगाने की मांगें उठाई गई हैं। साथ ही गन्ना उत्पादक किसानों को उन्नत बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने की मांग रखी। किसानों ने कहा कि अनेकों गावों में इस बार गन्ने की फसल जलभराव से बर्बाद हो चुकी है। इसके लिए किसानों की फसलों की गिरदावरी करवा मुआवजा दिया जाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह, सचिव बलवान, बबलू , संजय टिटौली, संदीप मलिक, नरेंद्र हुडा, हंसराज, श्रीभगवान, हरकिशन, जसबीर, मनोज, विक्की दलाल, उमेश, बलबीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed