फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers of Rewari will prosper through natural farming

Rohtak News: प्राकृतिक खेती से समृद्ध होंगे रेवाड़ी के किसान

Wed, 02 Sep 2026 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Rewari will prosper through natural farming
किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और आधुनिक तकनीकों की जानकारी देते किसान क्लब के प्रधा
रेवाड़ी। गांव भाड़ावास में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम बावल संजीव कुमार रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इससे रासायनिक लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत जैसी तकनीकों तथा स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसडीएम संजीव कुमार ने किसानों से प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेकर इसे वैज्ञानिक एवं योजनाबद्ध तरीके से अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रमोद यादव ने मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी की जांच और पोषक तत्वों के संतुलन की जानकारी दी। कृषि खंड अधिकारी डॉ. अजित सिंह और एडीओ अंकित यादव ने विभागीय योजनाओं, फसल प्रबंधन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed