फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers movement: Peace remained on the borders of Punjab and Delhi

किसान आंदोलन: पंजाब और दिल्ली से लगती सीमाओं पर रही शांति, नाकों पर पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान रहे तैनात

Thu, 22 Feb 2024 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 11:49 PM IST
सार

सोनीपत के कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर पुलिस व अर्धसैनिक बल पहले की तरह मुस्तैदी से तैनात रहे। दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान लगातार सुरक्षा को लेकर चौकस हैं।

विज्ञापन
Farmers movement: Peace remained on the borders of Punjab and Delhi
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में पंजाब से लगती सीमाओं पर रतिया व टोहाना क्षेत्र में बने नाकों पर शांति रही। यहां बीएसएफ, आरएएफ के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती वीरवार को भी जारी रही। सिरसा में डबवाली क्षेत्र में पंजाब बार्डर पर कुछ किसान जरूर दिखे लेकिन बार्डर से दूर रहकर ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दूसरी ओर अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और जींद में भी सीमाओं पर शांति रही। इसी प्रकार बहादुरगढ़ सेक्टर-9 मोड़ और टीकरी बॉर्डर पर वीरवार को दिन भर शांति रही। हालांकि नाकों पर जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे। सुरक्षा के लिहाज से बहादुरगढ़-दिल्ली सीमा पर जिला पुलिस की 10 कंपनियां तैनात हैं।
विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर सील होने के कारण दिन भर लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोनीपत के कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर पुलिस व अर्धसैनिक बल पहले की तरह मुस्तैदी से तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान लगातार सुरक्षा को लेकर चौकस हैं और तैयारियों में लगे हैं। फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हैं। केएमपी-केजीपी से ही वाहनों को दिल्ली भेजा जा रहा है।  

दिल्ली से लगते रास्ते बंद होने से उद्योगपति व व्यापारी परेशान
किसान लगातार दिल्ली जाने की समय सीमा बढ़ा रहे हैं। इससे उद्योगपतियों व व्यापारी परेशान हैं। नौ दिन से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने बंद कर रखा है। नेशनल हाईवे-44 बंद होने से हर वर्ग परेशानी हो रही है। कुंडली क्षेत्र में बैरिकेडिंग के चलते सैकड़ों दुकान व शोरूम बंद हैं। लोगों के लिए दिल्ली जाना मुसीबत बन चुका है।

चरखी दादरी: किसानों के समर्थन में उतरीं दादरी की खापें, दादरी और बाढड़ा में शुरू होगा धरना
किसान आंदोलन की सुगबुगाहट अब दादरी जिले में भी शुरू हो गई है। वीरवार को क्षेत्र के मौजिज लोगों ने झोझूकलां में टी-प्वाइंट पर 65 मिनट तक जाम लगाए रखा, जबकि दादरी शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर जनसंगठनों ने सर्वखापीय और सर्वजातीय महापंचायत की। महापंचायत में जल्द ही दादरी व बाढड़ा क्षेत्र में धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले एक जिलास्तर पर तालमेल कमेटी भी बनाई जाएगी। करीब ढाई घंटे तक महापंचायत चली और इसमें बार एसोसिएशन पदाधिकारी भी समर्थन देने पहुंचे।

किसान नेता घर नोटिस चस्पा, संपत्ति की जानकारी मांगी
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान मजदूर मोर्चा के सदस्य अमरजीत सिंह मोहड़ी के घर पर पुलिस का नोटिस चस्पा किया गया है। इस नोटिस को किसानों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

यह नोटिस एसपी अंबाला की तरफ से जारी किया गया है और इसमें लिखा है कि अमरजीत सिंह मोहड़ी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस नोटिस में कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है।


साथ ही यह भी बताया गया है कि आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है ऐसे में प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिहाजा बिना अनुमति के आंदोलन में शामिल होने पर अमरजीत सिंह मोहड़ी की संपत्ति से भी भरपाई हो सकती है। इसमें मोहड़ी की संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed