फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers demonstrated 50 paise per kg wheat outside the mini secretariat

किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर 50 पैसे प्रति किलो गेहूं बेच किया प्रदर्शन

Sun, 13 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated 50 paise per kg wheat outside the mini secretariat
किलोई मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग बंद होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने शनिवार को लघु सचिवालय पर गेहूं बेचकर प्रदर्शन किया। संगठन के दो नेताओं ने भूख हड़ताल भी शुरू की। शाम चार बजे प्रशासन ने गाड़ी भेजकर लोडिंग शुरू करवाई, तब अनशन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

किलोई मंडी में खरीद सीजन के दौरान करीब दस हजार क्विंटल गेहूं नहीं बिक सका था, जिसे लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। सरकारी खरीद खत्म होने के बाद जिला प्रशासन पोर्टल खुलवा नहीं सकता था। इसलिए समस्या का समाधान करने के मकसद से प्रशासन ने एक प्राइवेट मिलर से खरीद करवा दी। गेहूं के रेट और बाकी चीजों को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन करीब सात हजार क्विंटल गेहूं तो मिल पहुंच गया, उसके बाद मिलर ने कहा कि अभी गाड़ी नहीं है। किसानों ने ट्रॉलियों से गेहूं पहुंचाने की पेशकश की, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद किसान ट्रॉली में गेहूं लेकर लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे और ढेरी लगाकर गेहूं बेचने लगे। यूनियन के प्रदेश प्रधान अनिल नांदल और जिला प्रधान रणधीर काला भूख हड़ताल पर बैठ गए। किसानों ने सरकार पर बेकद्री का आरोप लगाते हुए 50 पैसे प्रति किलो के हिसाब से गेहूं बेचा।
विज्ञापन

ढाई सौ किलो गेहूं बिका, एक कट्टा बुजुर्ग महिला को दान दिया
नांदल ने बताया कि करीब ढाई सौ किलो गेहूं बिका और एक कट्टा बुजुर्ग महिला को दान दिया गया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनका गेहूं नहीं बिकता, वे लघु सचिवालय पर ऐसे ही गेहूं बेचकर प्रदर्शन करेंगे। नांदल ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन गेहूं की खरीद करवाना तो दूर, उनके फोन तक नहीं उठा रहा है। इसलिए उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा है। शाम करीब चार बजे डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल ने किसानों को बताया कि गेहूं की लोडिंग शुरू हो गई है तो आंदोलन खत्म हुआ। इस मौके पर सुमित, प्रवीण, दीपक, ईश्वर, संदीप, बबला, रामकिशन, बिजेंदर, देवेंद्र, बबली, प्रवेश व राहुल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed