फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers burnt copies of agricultural laws

किसानों ने फूंकी कृषि कानूनों की प्रतियां

Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt copies of agricultural laws
Farmers burnt copies of agricultural laws - फोटो : RohtakCity
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान आंदोलन के 49वें दिन बुधवार को मकड़ौली टोल पर आंदोलनरत किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक कर रोष प्रकट किया। वहीं, राजू मकड़ौली का अनशन भी 28वें दिन जारी रहा।
विज्ञापन

मकड़ौली टोल पर भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रधान अनिल नांदल उर्फ बल्लू ने कहा कि सरकार किसानों की ओर से निश्चिंत बनी हुई है। ठंड में सड़कों पर प्रदर्शन करने को विवश किसानों की स्थिति से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। इसलिए अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी कड़ी में कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक कर रोष प्रकट किया गया। वीरवार को सरकार के दिग्गज नेताओं के पुतलों को फूंका जाएगा। किसान 26 जनवरी को बड़ी संख्या में दिल्ली जाएंगे। यहां ट्रैक्टर मार्च में शामिल होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। फिर भी सरकार नहीं मानी तो आंदोलनकारी दिल्ली के अंदर कूच करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। यहां आजाद खिड़वाली, एचएस हुड्डा, राजू मकड़ौली समेत अन्य किसान मौजूद रहे। वहीं, रागिनी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से किसानों के हौसले को बढ़ाया।
विज्ञापन

चमारिया से महिलाओं की टोली कुंडली बॉर्डर रवाना
पंजाब के प्रमुख त्योहार लोहड़ी की शुभकामनाएं देने के लिए चमारिया से महिलाओं की टोली बुधवार सुबह कुंडली बॉर्डर के लिए रवाना हुई। वकील गुरु प्रसाद हुड्डा ने बताया कि हरियाणा की ओर से पंजाब को भाईचारे का संदेश देने के लिए चमारिया से मातृ शक्ति 50 किलो मूंगफली व 25 किलो रेवड़ी लेकर आंदोलनकारी किसानों में वितरित करने के लिए गई हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानूनों का विरोध किया। मूर्ती देवी, अनीता देवी, रोशनी, संतोष व शीश कौर ने बताया कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ पंजाब अकेला नहीं है। हरियाणा के किसान भी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में नौजवान सभा किया पैदल मार्च
भारत की जनवादी नौजवान सभा ने राज्य कमेटी के आह्वान पर लोहड़ी के मौके पर किसान आंदोलन के समर्थन में रोहद टोल प्लाजा से टीकरी बॉर्डर तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले भारत की जनवादी नौजवान सभा ने अपने 40 साल के संघर्ष व बलिदानों पर आधारित कैलेंडर जारी किया। ऐसा ही एक कैलेंडर किसान आंदोलन को समर्पित करते हुए जारी किया गया। नौजवान सभा के राज्य प्रधान शहनवाज ने कहा कि नौजवान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा से टीकरी बॉर्डर पहुंचे। युवाओं ने किसान संकल्प दिवस मनाते हुए कृषि कानूनों की प्रतियां भी जलाई।

महिला समिति और किसान समन्वय समिति ने भी जलाई प्रतियां
जनवादी महिला समिति और किसान समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुनारिया चौक, गढ़ी मोहल्ला, कबीर कॉलोनी, खोखराकोट में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंक कर लोहड़ी पर्व मनाया गया। विभिन्न कॉलोनियों के निवासियों ने इसके माध्यम से किसान आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की। महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जगमती सांगवान ने कहा कि लोहड़ी पर्व हमें मिल बांटकर खाने की प्रेरणा देता है। राज्य कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने कहा कि लोहड़ी की आग में कृषि कानूनों की प्रतियों को स्वाहा करना किसानों के प्रति हमारी एकजुटता को दिखाता है। हम भी किसान हैं। आने वाली 18 जनवरी को महिला किसान दिवस के रूप मे मनाया जाएगा। इस मौके पर शीला, सरोज, शांति, मूर्ति, जगबीरी ,अनीता, नीलम, मंजू, गायत्री, नवीन, शकुंतला, बाला, ओमपती, बिजेंद्र बलियाणा, ओमप्रकाश कादियान, नरेश आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed