फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers' allies who came forward for flood relief were honored at the platform of Maham Chaubisi Khap.

Rohtak News: बाढ़ राहत में आगे आए किसानों के सहयोगी महम चौबीसी खाप के चबूतरे पर सम्मानित

Mon, 13 Oct 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers' allies who came forward for flood relief were honored at the platform of Maham Chaubisi Khap.
फोटो 01: महम में रविवार को आयोजित मानव सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न व पगड़ी भेंट करते खाप सदस - फोटो : katra news
महम। हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश के कई इलाकों में आई बाढ़ और खेतों में जलभराव से निपटने में सहयोग देने वाली संस्थाओं और स्वयंसेवकों को रविवार को महम चौबीसी के चबूतरे पर सम्मानित किया गया। यहां आयोजित मानव सम्मान समारोह की अध्यक्षता महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न खापों के चौधरी, सरपंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। खाप की ओर से सतलोक आश्रम सहित उन संस्थाओं को स्मृति चिह्न और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने किसानों के खेतों से पानी निकालने में मदद की थी। गांव फरमाणा, भैणी सुरजन, भैणी भैरो, किशनगढ़ बहलबा, निंदाना और सैमाण समेत दर्जनों गांवों के हजारों एकड़ खेतों में जलभराव हुआ था जहां इन संस्थाओं ने राहत कार्य चलाया।
विज्ञापन

समारोह में खाप सचिव रामफल राठी, तपा प्रधान महावीर गोयत, बहलबा के सरपंच सतपाल अहलावत, भीम पहलवान, दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, सिवाड़ा के सरपंच नरेंद्र नंबरदार, जैन तंवर मलिक, कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, चंद्रपाल और हुड्डा खाप प्रतिनिधि राजसिंह हुड्डा ने संबोधित किया और आपसी सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद

फोटो 01: महम में रविवार को आयोजित मानव सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न व पगड़ी भेंट करते खाप सदस

फोटो 01: महम में रविवार को आयोजित मानव सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न व पगड़ी भेंट करते खाप सदस- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed