फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer Movement: Agitating farmer Bekhouf from Corona, bike from the city leaves for Delhi

किसान आंदोलन : कोरोना से आंदोलनकारी किसान बेखौफ, शहर से बाइक जत्था दिल्ली रवाना

Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer Movement: Agitating farmer Bekhouf from Corona, bike from the city leaves for Delhi
Farmer Movement: Agitating farmer Bekhouf from Corona, bike from the city leaves for Delhi - फोटो : RohtakCity
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। कोरोना काल में महम विधायक बलराज कुंडू समेत अनेक लोगों के संक्रमित होने के बावजूद किसान महामारी के खतरे को लेकर बेखौफ हैं। कोरोना खतरे के बावजूद लोग बगैर मास्क ही आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। इधर, शनिवार को जिले के सैकड़ों किसानों ने दिल्ली कूच किया। खरावड़ से बाइक सवार जत्था भी आंदोलन में शामिल होने गया है। यही नहीं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रोष स्वरूप सरकार के पुतले फूंके। भिवानी स्टैंड पर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने भी पुतला फूंका।
विज्ञापन

समिति ने सरकार व मंत्रियों का फूंका पुतला
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को सोनीपत स्टैंड, सुनारिया चौक, माता दरवाजा, पाकस्मा व सेक्टर तीन में खेती संबंधी तीन काले कानूनों को रद्द कराने व बिजली के निजीकरण के विरोध में सरकार व मंत्रियों का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाए कि पूंजीपति कंपनियों के हाथों में देश की कृषि को सौंपने के उद्देश्य से ये कानून पास किए गए है। इके विरोध में देश भर में किसानों में भारी गुस्सा है। इसी कड़ी में देशभर के किसान 26 नवंबर से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर पर घेरा डाले हुए हैं। समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान ने कहा कि कृषि संबंधी थोपे गए कानूनों के चलते किसान ही नहीं बल्कि भूमिहीन खेत मजदूर व कारीगर परिवारों की भी रोजी रोटी चौपट हो जाएगी। यही वजह है कि अपनी रोजी-रोटी को बचाने के लिए किसानों के साथ देश भर के मजदूर, महिलाएं, विद्यार्थी, नौजवान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। समिति की जिला अध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने कहा कि चौतरफा किसानों के विरोध के बावजूद भी सरकार कृषि कानूनों को किसान हितैषी होने के झूठे दावे कर रही है। इसके चलते सरकार का पुतला फूंक कर रोष रोष प्रकट किया गया। इस मौके पर सरसीज, अनीता, गायत्री, शीला, मनीषा, सरोज, मुनमुन, विमला, मूर्ति, विजय लक्ष्मी, जगबीर, वर्षा, ममता, मीनाक्षी, ओमपति, शीला, सरोज, भतेरी, नितिन, रामचंद्र, प्रीत, ओमप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन क्लब ने दिया आंदोलन को समर्थन
खरावड़ में आंदोलनरत किसानों की सेवा में लगाए गए लंगरों पर सीनियर सिटीजन क्लब के 200 सदस्यों की तरफ से सात सदस्यों का दल पहुंचा। इसमें सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान कटार सिंह, पूर्व डीएसपी रणधीर सिंह मलिक, पूर्व आकाशवाणी डायरेक्टर धर्मपाल मलिक, राज सिंह देशवाल, बलजीत फोगाट,योगेश जसराना, मास्टर हुकम सिंह, पवन सिंह पूर्व सरपंच छुछकवास शामिल रहे। यहां किसानों के लिए खाद्य सामग्री भेंट की। दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान भी वहां पहुंचे और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए ग्रामीणों को सराहा। उन्होंने कहा कि मलिक गठवाला खाप व गांव खरावड़ गांव को उनकी इस कार्य के लिए हमेशा किसान व समाज के लोग याद रखेंग। इस मौके पर हर्ष गौतम, प्रवीण शर्मा, विजय ठेकेदार, अनिल दूहन, कदम सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि जब तक किसान आंदोलन चलेगा, यह सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआईएम ने किया 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव कामरेड सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), आरएसपी व और फॉरवर्ड ब्लॉक ने 8 दिसंबर के भारत बंद को खुला समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की ओर से नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन दिया है। देश का अन्नदाता कृषि व खाद्य सुरक्षा को बचाने के लिए आंदोलन कर रहा है। माकपा तीनों कृषि कानूनों व बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 को रद्द करने की मांग करता है।

सकसं व सीटू का बाइक जत्था दिल्ली रवाना
खेती व खाद्य सुरक्षा विरोधी काले कृषि कानूनों और बिजली बिल 2020 के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए मजदूर संगठन सीटू व सर्व कर्मचारी संघ का बाइक जत्था दिल्ली रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली एवं जिला उपप्रधान संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सीटू प्रांतीय अध्यक्ष सुरेखा, सर्व कर्मचारी संघ की प्रांतीय उप महासचिव सविता व कामरेड विनोद ने कहा कि दुनिया कोविड-19 महामारी के बीच संघर्ष कर रही है। अनेक देशों की सरकारें अपनी नवउदारवादी अर्थव्यवस्था के खिलाफ जाकर सामाजिक कल्याणकारी उपायों को अपना रही हैं। वहीं देश की केंद्र सरकार कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए अपने नव उदारवादी कानूनों को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस मौके पर कपिल देव, सुरेश यादव, शिवकुमार, अमन, राजेश, मुकेश खर्ब, जोगिंदर करोथा, प्रेम घिलौडिया, किशोर, मदनलाल, मंटू, धर्मदास, पप्पू, प्रेम, सरवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed