{"_id":"600b1ba98ebc3e31cb14a07a","slug":"farmer-leaders-said-rohtak-s-borders-will-be-sealed-on-25-five-thousand-tractor-trolleys-will-be-erected-outside-the-stadium-rohtakcity-news-rtk5921188155","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेताओं ने कहा : रोहतक की सीमाएं 25 को करेंगे सील, स्टेडियम के बाहर खड़ी की जाएगी पांच हजार ट्रैक्टर ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेताओं ने कहा : रोहतक की सीमाएं 25 को करेंगे सील, स्टेडियम के बाहर खड़ी की जाएगी पांच हजार ट्रैक्टर ट्रॉली
विज्ञापन
26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर आंबेडकर चौक पर तैनात पुलिस । संवाद
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी में किसानों ने प्रदेश भर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा व जजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ध्वजारोहण नहीं करने देने का एलान किया है। इस बात को लेकर किसान कई दिनों से लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर इस बात को दोहरा रहे हैं। इसी बीच जिले में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए आ रहे प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। तो किसान विरोध पर आमादा हैं। अब 25 जनवरी को रोहतक की सीमाएं सील करके कार्यक्रम स्थल खेल स्टेडियम को पांच हजार ट्रैक्टर ट्रालियों से घेर लेने का एलान किया है।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा पंजाब एकता मंच के प्रधान सतीश राणा, भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान जय भगवान ने कहा कि किसान किसी भी सूरत में कृषि मंत्री जेपी दलाल के कार्यक्रम को नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा की वीरवार को डीसी के साथ बैठक करके इस बात से अवगत करा दिया गया था। जहां एक ओर किसान आंदोलनरत हैं, ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करके सरकार माहौल को खराब करना चाह रही है। सतीश राणा ने कहा की संविधान में कहां लिखा है कि 26 जनवरी को कोई मंत्री ही झंडा फहराएगा, राज्य सरकार को थोड़ी समझ से काम लेते हुए इस बार हर जिले में झंडा फहराने के लिए किसी किसान, स्वतंत्रता सेनानी या पूर्व सैनिक को चुनना चाहिए।
----
हेलीकाप्टर से आएंगे तो रोहतक में मंत्री को नहीं उतरने देंगे किसान
हरियाणा पंजाब एकता मंच के प्रधान सतीश राणा सतीश राणा ने कहा की मंत्री जेपी दलाल को किसी भी कीमत पर कार्यक्रम में नहीं आने दिया जाएगा। उनके आने को रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। यदि वे हेलीकॉप्टर से आने की कोशिश करते हैं तो उनका हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिया जाएगा। 25 जनवरी को राजीव गांधी स्टेडियम को ट्रैक्टरों से घेर दिया जाएगा। स्टेडियम के बाहर करीब 5 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सीएम खुद करनाल के कैमला गांव में किसानों का गुस्सा झेल चुके हैं, इसके बाद भी वे अपने मंत्रियों को कार्यक्रमों में भेजना चाहते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की यह लड़ाई केंद्र सरकार से है, मगर राज्य सरकार खुद इसमें कूद कर प्रदेश का माहौल खराब करवाना चाह रही है। इस मौके पर संदीप सरपंच और जगजीत हुड्डा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-----
किसानों के विरोध से निपटने को पुलिस प्रशासन भी तैयार : एसपी
26 जनवरी को किसान विरोध करते हैं तो इससे निपटने को पुलिस प्रशासन भी तैयारी कर रहा है। किसी प्रकार का उपद्रव नहीं हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है। वहीं एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस हर प्रकार की विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। किसी भी सूरत में लोगों को कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
------
दंगा निरोधक व कानून व्यवस्था से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को करवाया अभ्यास
कानून व्यवस्था की विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अभ्यास कराया गया। 22 जनवरी से विशेष रूप से चलाए गए अभ्यास कार्यक्रम के तहत जिले में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को अभ्यास कराया गया। अभ्यास कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक सुशीला के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने के साथ व्यवहार के बारे में जरूरी जानकारी दी गई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में दंगा निरोधक व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए कराए जा रहे अभ्यास कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुशीला देवी व निरीक्षक वेदप्रकाश ने अपनी-अपनी रिजर्व फोर्स सहित अभ्यास किया है। थाना व चौकी के सभी जवानों ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया है। विशेष निरीक्षकों की टीम द्वारा जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी-डंडा चार्ज, केन-शील्ड, राइफल, आंसू गैस, धकेल पॉजीशन आदि का बारीकी से अभ्यास कराया गया है। इसके अलावा दंगा निरोधक उपकरणों के रखरखाव के बारे में भी बताया गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति में जवान को किस प्रकार का आचरण करना चाहिए इसके बारे में भी अवगत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि जवानों को दंगा व कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है। आधुनिक हथियारों से जवानों को पारंगत किया जा रहा है। दंगा नियंत्रण के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। कानून में बताए गए तरीकों को पालन करते हुए पुलिस का कार्य करना चाहिए। जिला पुलिस हर प्रकार की विषम स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। किसी भी सूरत में लोगों को कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मैना टूरिज्म में पत्रकारों से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन के नेता। संवाद- फोटो : RohtakCity