फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fans film was given presidential status on 26 January

Rohtak News: फांस फिल्म को 26 जनवरी को राष्ट्रपति करेगी सम्मानित

Sat, 28 Sep 2024 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fans film was given presidential status on 26 January
रोहतक। हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) का दूसरा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को डीएलसी सुपवा में आयोजित किया गया। यहां अभिनेता यशपाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरियाणवी कलाकार योगेश वत्स ने सरस्वती वंदना की। हाइफा अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि हरियाणवी सिनेमा का ऊंचाइयों का दौर है। यह हाइफा के लिए बेहतरीन समय है।
विज्ञापन

हाइफा मुख्य सचिव रामपाल बलहारा ने हाइफा की गतिविधियों से अवगत कराया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि हर आदमी हर काम नहीं कर सकता। इसलिए अपना काम करते रहना चाहिए। सभी में अपनी काबलियत है। इसे जारी रखा जाना चाहिए। हाइफा ने यह साबित करके दिखा दिया है।
विज्ञापन

हरियाणवी कलाकार मीना मलिक ने नृत्य की प्रस्तुति दी। महिपाल पठानिया ने अपनी मधुर आवाज में लोकगीत पेश किया। सोनिया ने लाजवाब डांस से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुधीर ढांडा व निमिषा ने कविता, सुनीता डागर ने गीत पेश किया। इस साल पुरस्कृत शॉर्ट फिल्म्स की स्क्रीनिंग हुई। हाइफा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. सुधीर शर्मा व डॉ. रामपाल चहल को अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइफा कहानी प्रतियोगिता के अनुसार प्रथम पुरस्कार कहानी आवाज के लिए डॉ. नवरत्न पांडेय को दिया गया। वहीं, द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त) रूप से कहानी गुरु दक्षिणा के लिए डॉ. तबस्सुम जहां और ''''आधी यशोदा'''' कहानी के लिए प्रतीक्षा रम्य को दिया गया। पुरस्कार वितरण के बाद कहानी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रमुख सदस्य रहे डाॅ. मधुकांत, डाॅ. रमाकांता शर्मा और कमलेश भारतीय को सम्मानित किया गया।
हाइफा की लघु फिल्म प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार ''''फांस'''' फ़िल्म के लिए उसके डायरेक्टर आकाश सिंह को दिया गया। इसी फिल्म को 26 जनवरी को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। द्वितीय पुरस्कार ऊक चूक के लिए अभिमन्यु यादव और तीसरा अहसास फ़िल्म के लिए राजू मान सिंह को दिया गया। लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में राजकुमार धनखड़ को फ़िल्म ऊक चूक के लिए पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इसी फिल्म के लिए सोनम सैनी को दिया गया।
हाइफा वीडियो गीत प्रतियोगिता के लिए
प्रथम पुरस्कार ''''आनंद काया'''' के लिए साहिल संधु को दिया गया। इस श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार ''''आपा दोनों जने'''' के लिए सुखबीर गिल और तृतीय पुरस्कार याद पुरानी वीडियो के लिए अमित भाना को दिया गया।
वीडियो गीत प्रतियोगिता की कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार (संयुक्त) रूप से ''''छोरी डट ज्या'''' के लिए उमेश वर्मा और ''''आपा दोनों जने'''' के लिए बी. पारस को मिला। सर्वश्रेष्ठ गायिका में मीनाक्षी पांचाल को गीत ''''आनंद काया'''' के लिए पुरस्कृत किया गया।

अंजवी बड़े पर्दे पर दिखाएगी महम कांड
अभिनेत्री अंजवी हुड्डा ने कहा कि महम कांड को बड़े पर्दे पर दर्शाया जाएगा। इस बारे में तैयारी चल रही है। रोहतक की विधानसभा सीट महम में 1990 में हुए उपचुनाव में हिंसा हुई थी। इसमें एक महिला ने अदम्य साहस दिखाते हुए पुलिस के 300 से ज्यादा जवानों का अकेले मुकाबला किया था। इस संघर्ष को कैमरे के जरिए जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed