फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fair organized in Nandal and Khidwali village on the occasion of Ravidas Jayanti

Rohtak News: रविदास जयंती पर नांदल और खिड़वाली गांव में लगा मेला

Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fair organized in Nandal and Khidwali village on the occasion of Ravidas Jayanti
12सीटीके12 रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल आंबेडकर संघर्ष समिति के सदस्य।स्रोत संस्थ
रोहतक। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर बुधवार को खिड़वाली और नांदल गांव में मेले और भंडारे का आयोजन किया गया। रविदास जयंती पर आयोजित मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन

हरियाणा आंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा, दीक्षु केयर क्लब फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमवीर सहरावत ने कहा कि रविदास महाराज ने अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज परम ज्ञानी, महान समाज सुधारक थे। समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। गांव नांदल की बाबा साहब युवा संघर्ष समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत नांदल के सरपंच जयप्रकाश, रविदास कमेटी खिड़वाली के प्रधान रामनिवास राठी कंवर सिंह पंच, सज्जन, आकाश नांदल उर्फ आशु, रामफल, सोनू पंच, मदन, अनुज, संजय, सचिव विकास, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र, सुरेश, ओमप्रकाश, वजीर, दिलबाग, सीलक, सुरेन्द्र, ओम, देवानंद, रोहतास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed