{"_id":"6990e77b3e236d780d0beda6","slug":"extortion-case-jewellery-trader-demands-security-at-par-with-former-mla-rohtak-news-c-17-roh1019-810648-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मामला : आभूषण व्यापारी ने भी मांगी पूर्व विधायक के बराबर सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मामला : आभूषण व्यापारी ने भी मांगी पूर्व विधायक के बराबर सुरक्षा
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के बराबर पुलिस सुरक्षा मांग की है। इसके लिए एक दिन शुक्रवार को एसपी को ई-मेल की गई। मांग की कि दुकान के नजदीक पुलिस नाका लगाया जाए। साथ ही घर के पास पुलिस बल तैनात किया जाए।
व्यापारी हेमंत बख्शी ने बताया कि दो फरवरी को उसके पास पहले तो विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई। इसके बाद दो ऑडियो मैसेज मिले। मैसेज में रोहित गोदारा गैंग की तरफ से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। वीरवार शाम को दोबारा मैसेज आए। कहा गया कि रंगदारी मत दे, परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पुलिस की तरफ से मामले में सिविल लाइन थाने में रोहित गोदारा व महेंद्र डलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
पूर्व विधायक को भी मिली है धमकी, चंडीगढ़ भेजी गई जीरो एफआईआर
महम के पूर्व विधायक ने एसपी रोहतक को तीन दिन पहले ई-मेल भेजी थी। बताया था कि वे चंडीगढ़ जा रहे थे तो धमकी भरा ऑडियो मैसेज आया। मैसेज में रोहित गोदारा गैंग की तरफ से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने पूर्व विधायक के सेक्टर-14 स्थित आवास के पास नाका लगाया हुआ है। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया है। पूर्व विधायक गुरुग्राम रहते हैं। ऐसे में रोहतक आने पर सुरक्षा भी दी जाएगी।