फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Expressed gratitude for including contract employees from 2002 in the OPS.

Rohtak News: वर्ष 2002 के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को ओपीएस में शामिल करने पर जताया आभार

Sat, 03 Jan 2026 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 03 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for including contract employees from 2002 in the OPS.
11...रोहतक के बस स्टैंड ​स्थित कर्मचारी कार्यालय में मौजूद हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राज्य परिवहन विभाग में वर्ष 2002 में नियुक्त कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) में शामिल करने पर रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताया है। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अमित महराणा ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों ने डिपो स्तर पर बैठक की।
बैठक में हरियाणा सरकार की ओर से रोडवेज कर्मचारियों के हित में लिए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व परिवहन मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि कर्मचारियों के हित में सरकार ने वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त 347 चालकों को क्वालीफाइंग सर्विस का लाभ व पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत संबंधित चालकों की ज्वाॅइनिंग तिथि से सेवा को पक्का मानते हुए सभी वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे व उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण नोहरा ने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ सरकार के इस सकारात्मक कदम का स्वागत करता है। आशा करते हैं कि जिन मांगों को स्वीकृति दी जा चुकी है और अभी लंबित हैं, उन्हें भी सरकार शीघ्र लागू कर कर्मचारियों को राहत प्रदान करे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र व अनेक पदाधिकारियों ने सरकार के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed