{"_id":"6691cf70ced4ad03ab01eb34","slug":"expressed-anger-over-stilt-parking-4-policy-rohtak-news-c-17-1-roh1007-462336-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन
रोहतक। ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार शाम 4.30 बजे प्रधान रणबीर सिंह छिल्लर और संयोजक कदम सिंह अहलावत पूर्व पार्षद की संयुक्त अध्यक्षता में सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा सरकार द्वारा फिर से लागू कर दी गई स्टिल्ट पार्किंग + 4 फ्लोर हाउसिंग पॉलिसी थी। इसको लेकर सेक्टर रेजिडेंट्स ने सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। 13 जुलाई को हिसार में होने वाली ऑल सेक्टर्स फेडरेशन, हरियाणा की बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का फैसला किया गया।
इसके अलावा सेक्टर-3 के प्रधान सुखबीर सिंह हुड्डा ने बताया कि सीवर और स्टाॅर्म वाटर लाइन की सफाई व मरम्मत का कार्य संबंधित विभागों की ओर से नहीं किया जा रहा है। इस बारे भी हाउस में रोष जताया गया और प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात करेगा। ग्रीन बेल्ट की मरम्मत का कार्य संबंधित आरडब्ल्यूए को देने में अधिकारियों द्वारा की जा रही अनावश्यक देरी पर भी चर्चा की। पानी के बिल भी पूरे शहर में एक समान हो।
बैठक में कदम सिंह अहलावत, रणबीर सिंह छिल्लर, सुखबीर हुड्डा के अलावा डाॅ. रणजीत सिंह मलिक और मास्टर ओमप्रकाश सांगवान सेक्टर-4, धनराज रंगा सेक्टर-1, संतलाल बुद्धवार सेक्टर-14, दीपक मलिक सेक्टर-2, रमेश खासा सेक्टर-6, कर्नल जयसिंह कादियान व रमेश अहलावत सनसिटी सेक्टर-34, सुदर्शन सेक्टर-3, सुखबीर माथुर सेक्टर-4 एक्सटेंशन, अजीत मलिक सेक्टर-5 व कटार सिंह हुड्डा आदि ने भाग लिया। ब्यूरो