फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   exam

5962 परीक्षार्थियों ने छोड़ी क्लर्क परीक्षा

Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
exam
रेवाड़ी। बस स्टैंड पर लगी भीड़ - फोटो : Rewari
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार को दूसरे दिन जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई क्लर्क परीक्षा में 22462 में से 16500 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे, लिहाजा 5952 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। परिक्षार्थियों ने सुबह करीब सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर इक्कठा होना शुरू कर दिया गया था। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा के बाद शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई, जिससे बसों व ट्रेनों में चढ़ने के लिए विशेषकर महिला परीक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को क्लर्क भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शहर के 36 परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद की गई थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट व अन्य दुुकानों को भी बंद करा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से परीक्षा केंद्र से करीब सौ मीटर दूर भी एक पुलिस घेरा बना गया था। जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी दिनभर परीक्षा केंदों की जांच करते दिखाई दिए। परीक्षाओं को पारदर्शी व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए 28 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए है। रेवाड़ी में सिरसा, जींद, नरवाना, भिवानी, जींद, महेंद्रगढ़, रोहतक, हिसार यमुनानगर व कैथल तक के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह ककी पारी व शाम की पारी की परीक्षा समाप्त होते बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और अपने वाहनों में बैठकर निकलने की होड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed