{"_id":"69c03dd0fc51b77b290519a4","slug":"ex-serviceman-missing-the-day-after-daughters-wedding-fir-lodged-after-one-and-a-half-month-rohtak-news-c-17-roh1019-827953-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेटी की शादी के अगले दिन पूर्व सैनिक लापता, डेढ़ माह बाद एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेटी की शादी के अगले दिन पूर्व सैनिक लापता, डेढ़ माह बाद एफआईआर
विज्ञापन
रोहतक। शहर के लाढ़ौत रोड स्थित शास्त्री नगर से पूर्व सैनिक छतर सिंह(60) बेटी की शादी के अगले ही दिन घर से लापता हो गए। वे मानसिक तौर पर बीमार हैं। पत्नी व बेटे ने डेढ़ माह बाद शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में जिंदर देवी ने बताया कि पांच फरवरी को उनकी बेटी की शादी थी। अगले दिन ही सुबह उनके पति छतर सिंह कार से चले गए लेकिन अब तक वापस नहीं आए हैं। वह न्यूरोसिस डिप्रेशन से पीड़ित हैं। उनकी पेंशन बैंक खाते में आती है जो इस माह पहले ही निकाल ली गई है। परिवार चिंतित है कि वे किसी परेशानी में तो नहीं हैं। ब्यूरो