फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ex mla, corona, death, maham

हरियाणा के गठन के बाद महम के पहले विधायक महासिंह नहरा की कोरोना से मौत

Thu, 06 May 2021 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
ex mla, corona, death, maham
महम। हरियाणा बनने के बाद महम विधानसभा क्षेत्र के पहले विधायक प्रो. महासिंह नहरा नहीं रहे। लगभग 93 वर्षीय निंदाना निवासी महासिंह नहरा पिछले दस दिनों से कोरोना संक्रमण के कारण बीमार चल रहे थे। दो मई को उनको पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार अल सुबह उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उनके परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

महासिंह नहरा की उच्च आदर्शों और सादगी का जीवन जीने वाले व्यक्तित्व के रूप में पहचान रही है। हरियाणा गठन के बाद 1967 में हुए आम चुनावों में प्रो. महासिंह नहरा को महम चौबीसी पंचायत का प्रत्याशी बनाया गया था। महासिंह के मुुख्य मुकाबले में महम शहर के बदरी प्रसाद काला थे। इस चुनाव में महासिंह बद्रीप्रसाद काला के मुकाबले 5514 मतों से विजयी घोषित हुए थे। तब राव बिरेंद्र सिंह ने कांग्रेस से बगावत करके हरियाणा में विशाल हरियाणी नामक पार्टी का गठन करके सरकार बनाई थी। इस सरकार को महासिंह ने समर्थन दिया तथा राज्य शिक्षामंत्री बने। यह सरकार लगभग सात महीने ही चली थी। उनके पौत्र विशाल नहरा ने बताया कि प्रो. महासिंह ने अपने मंत्रीत्व कार्यकाल में गांव निंदाना के स्कूल को आठवीं से 12वीं कक्षा तक करवाया। स्कूल के मैदान को बढ़वाया। मोखरा, सैमाण, खेड़ी तथा सीसर आदि के लिए सड़कें बनीं।
विज्ञापन

पंचायती व्यक्ति थे महासिंह
महासिंह के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले बदरीप्रसाद काला के पुत्र जगत सिंह काला ने कहा कि प्रो. महासिंह नहरा हमेशा पंचायती बात करते थे। वे सच्चे व स्पष्ट बोलने वाले थे। कई पंचायतों में उन्होंने अपने सत्यता से फैसलों को मुकाम तक पहुंचाया था। काला ने कहा कि आपस में चुनाव लड़ने के बावजूद उनके तथा उनके पिता जी के बहुत अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed