फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Everyone's support, everyone's development, everyone's effort, work is being done on the basic mantra of everyone's trust: Jangra

सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर हो रहा काम : जांगड़ा

Wed, 19 Jul 2023 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Everyone's support, everyone's development, everyone's effort, work is being done on the basic mantra of everyone's trust: Jangra
रोहतक। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर प्रदेश के हर हिस्से में एक सम्मान विकास करवा रही है। गत साढ़े आठ वर्ष प्रदेश का स्वर्णिम काल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिलावासियों को 77 करोड़ रुपये की धनराशि की 16 विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवरेज आदि सभी जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। खेतों में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए विभिन्न परियोजनाएं शुरू की हैं। यह बात मंगलवार को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने जिलास्तर पर आयोजित विकास परियोजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में साढ़े आठ वर्ष विकास के कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। वर्तमान में युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकार नौकरी प्राप्त हो रही हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश में स्वच्छता अभियान को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं हरियाणा ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त अजय कुमार, सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अंजली, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, पीजीआईएमएस की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. अग्रवाल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीएम ने वीडियो कांफ्रेंस कर दी सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नूंह के फिरोजपुर झिरका से रोहतक वासियों को 77 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशभर में 347 नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया गया। इसमें से 1279 करोड़ रुपये की 157 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 1462 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली 190 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed