{"_id":"62e81dd74073ee431d6dde6f","slug":"every-home-tricolor-program-will-become-an-example-for-the-world-deputy-commissioner-rohtakcity-news-rtk6540117102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के लिए उदाहरण बनेगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के लिए उदाहरण बनेगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम : उपायुक्त
विज्ञापन
हर घर में तिरंगा कार्यक्रम को लेकर अधिकारीयों के साथ बैठक करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार । विज्ञप्त?
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर प्रत्येक विभाग कोई न कोई गतिविधि आयोजित करेगा। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ की गई बैठक में कही।
उन्होंने बताया कि पंचायत विभाग जिले के अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराएगा। वन विभाग तिरंगा फहराने के साथ पौधरोपण करेगा। इसी प्रकार से शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेज आदि में प्रभातफेरी, पदयात्रा, साइकिल रैली, सेमिनार गोष्ठी, कार्यशाला, पेंटिंग व रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। राहगीरी भी आयोजित करने के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आने वाले 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसलिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 जिलों का चयन किया गया है, जिनमें रोहतक जिला भी शामिल है।
उपायुक्त ने 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों, विश्वविद्यालय, स्कूल और दुकानों व अन्य संस्थानों के भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 3 लाख घर हैं और इन सभी घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण बनने जा रहा है। झंडा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में झंडा उपलब्ध करवाने के केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। झंडे व इसके लिए इस्तेमाल होने वाले डंडे की कीमत 25 रुपये है। यह राशि प्रतीकात्मक है और इसके पीछे मूल भावना यही है कि तिरंगा देश की शान है। इसे खरीद कर निश्चित रूप से प्रत्येक नागरिक को गर्व की अनुभूति होगी और आभास होगा कि उसने राष्ट्र के प्रति कुछ न कुछ योगदान दिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, नगराधीश मोहित महराना, जिला शिक्षा अधिकारी विरेंद्र मलिक, डीडीपीओ अजीत चहल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, एमएसएमई की सहायक निदेशक नीलिमा भी मौजूद रहीं।