{"_id":"c32906fdf5705c277b8be431101b5492","slug":"every-hindu-wants-ram-mandir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हिंदू की इच्छा अयोध्या में बने राम मंदिर : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हिंदू की इच्छा अयोध्या में बने राम मंदिर : धनखड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
हर हिंदू की इच्छा है कि राम मंदिर बनना चाहिए।
भाजपा सरकार समाज की सहमति से इसका निर्माण करवाएगी। यह कहना है हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का।
धनखड़ बृहस्पतिवार को यहां दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक स्वर्गीय अशोक सिंघल की राम मंदिर का निर्माण करवाने में गहरी आस्था थी। मेरी भी निजी राय है कि समाज के सभी वर्ग की इसमें आपसी सहमति बने और बगैर किसी विरोध के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर बनेगा। न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा की जा रही है।