Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Essay competitions on the life of Guru Tegh Bahadur will be held in government schools on November 3.

Rohtak News: तीन नवंबर को गुरु तेग बहादुर के जीवन पर सरकारी स्कूलों में होंगी निबंध स्पर्धाएं

Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Essay competitions on the life of Guru Tegh Bahadur will be held in government schools on November 3.
जींद। श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिले के राजकीय विद्यालयों में तीन नवंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताएं गुरु तेग बहादुर के जीवन के बारे में होगी।
विज्ञापन

इसमें बलिदान एवं शिक्षाओं के प्रति जागरूकता में वृद्धि करने, न्याय, साहस एवं विविधता के प्रति सम्मान जैसे सांस्कृतिक एवं रचनात्मक क्षमताओं का विकास करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में दो प्रमुख प्रतियोगिताएं शामिल की जाएंगी। इनमें निबंध लेखन प्रतियोगिता 90 मिनट की होगी। यह प्रतियोगिता हिंदी, पंजाबी, संस्कृत एवं अंग्रेजी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय में शिक्षक की देखरेख में ऑफलाइन होगी। इसमें अधिकतम 600 शब्दों में लिखना होगा। प्रत्येक विद्यार्थी अपनी चुनी हुई माषा में व्यक्तिगत रूप से निबंध लिखेगा। वहीं निबंध हस्तलिखित होना अनिवार्य है।
स्पष्ट, साफ-सुथरी लिखावट एवं शब्द सीमा का पालन आवश्यक है। निबंध के विषय श्री गुरु तेग बहादुर से संबंधित दस विषयों में से दिए जाएंगे। निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के लिए अधिकतम अंक 100 होंगे।
अलग अलग स्तर में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के स्तर अलग अलग होंगे। इसमें प्रतिभागी, चयन प्रक्रिया, मूल्यांकन समिति, विद्यालय स्तर पर होगी। कुल चार प्रविष्टियां ब्लॉक स्तर को भेजी जाएंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं संबंधित भाषा के शिक्षकों की समिति, खंड स्तर और प्रत्येक खंड से प्रत्येक भाषा में शीर्ष एक प्रविष्टि का चयन। कुल चार प्रविष्टियां जिला स्तर को भेजी जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित होगी।
इन दिनों होगी प्रतियोगिता
तीन नवंबर को आयोजन एवं चयनित प्रविष्टियाँ ब्लॉक स्तर पर होंगी। चार से पांच नवंबर को गतिविधि भेजी जाएंगी। जिला स्तर पर 06 से 09 नवंबर को होगी। खंड स्तर पर मूल्यांकन एवं चयनित प्रविष्टियों जिला कार्यालय को भेजनी होंगी। इसके बाद राज्य स्तर पर 10 नवंबर को प्रविष्टियों का चयन होगा।

वर्जन
सभी स्कूल प्राचार्यों को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं के करवाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों में तैयारी भी शुरू हो गई है ताकि नौंवी से 12वीं कक्षा तक के अधिक से अधिक विद्यार्थी भाग ले सकें। -रोहताश वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed