फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Entered the hostel and beat up the student, injured

Rohtak News: हॉस्टल में घुसकर छात्र के साथ मारपीट, घायल

Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 17 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Entered the hostel and beat up the student, injured
रोहतक। पीजीआई थाना क्षेत्र के देव कॉलोनी स्थित हॉस्टल में कुछ युवकों ने एक छात्र को डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने कथूरा निवासी स्वतंत्र नरवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि जींद के भदाना गांव निवासी छात्र अजय इन दिनों देव कॉलोनी के हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 15 जून की रात को वह कमरे पर था और उसी समय 6-7 युवक डंडे लेकर आए। कई युवकों ने नकाब लगा रखे थे। आरोपियों ने मारपीट करके घायल कर दिया। उसे बचाने आए हॉस्टल मालिक रवि कुमार को भी पीटकर घायल किया। आरोपियों ने हॉस्टल खाली करने की धमकी दी है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed