{"_id":"58bdc58c4f1c1b9f47dc4950","slug":"english-board-exam-test-starts-rohtak-education-haryana-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी विषय से सबका इम्तिहान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी विषय से सबका इम्तिहान शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में शुरू हो गई सेमेस्टर परीक्षाएं
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की नियमित और री-अपीयर विद्यार्थियों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। पहले दिन विद्यार्थी अंग्रेजी विषय परीक्षा देंगे। इसी के साथ शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस, प्रशासन और सरपंचों का भी नकल रहित परीक्षा कराने का इम्तिहान शुरू हो जाएगा।
वहीं, एक-दूसरे की जगह परीक्षा देने जैसे मामलोें पर रोक लगाने के लिए इस बार परीक्षार्थियों के लिए पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। अगर विद्यार्थियों के पास स्कूल की ओर से दिया गया पहचान पत्र नहीं है तो आधार कार्ड से परीक्षा देने आ सकते हैं। लेकिन जिन विद्यार्थियों के पास इनमें से कुछ भी नहीं होगा वह परीक्षा नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। सुबह की परीक्षा 10 बजे शुरू होगी जबकि दोपहर की परीक्षा ढाई बजे शुरू होगी।
रोहतक और महम मंडल के 58 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नकल रहित कराना शिक्षा विभाग के साथ-साथ भिवानी बोर्ड, सेंटर सुपरिंटेंडेंट और सुपरवाइजर के लिए चुनौती रहेगा। हालांकि, इस बार सरकार ने सरपंचों और पंचों को भी नकल रोकने की जिम्मेदारी दी है। वे अपने-अपने गांवों के केंद्रों पर नकल रोकने का काम करेंगे। इसके लिए सरपंचों ने भी टीमें गठित कर ली हैं। अप्रैल तक दोनों कक्षाओं की चलने वाली परीक्षा में करीब 17,980 विद्यार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन
इस समय पर होंगी परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के नियमित और री-अपीयर विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 10वीं के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इसी दौरान 12वीं के सेमेस्टर परीक्षा वाले विद्यार्थियों का पेपर सुबह 10:30 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। साथ ही, 12वीं के बिना सेमेस्टर वाले विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होेगी।
इन 12 केंद्रों पर नकल का रहता है पहरा
जिले में 12 संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र ऐसे हैं, जिन पर नकल का सबसे ज्यादा पहरा रहता है। यहां नकल को रोकना मुश्किल हो जाता है। इसमें फरमाणा-2 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरकड़ा बी-2 का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम के बी- 1 और 2 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भालोठ बी-1 और बोहर-3 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चमारिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डोभ बी-1 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काहनौर बी-1 व करौंथा बी-1 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिटौली बी-1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांपला-2 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और विद्या भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है।
नकल रहित परीक्षा कराने के लिए तैयार
नकल रहित परीक्षा कराने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। कई उड़न दस्ते बनाए गए हैं। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों के सेंटर सुपरिंटेंडेंट को दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को बोर्ड की ओर से जारी एडमिट कार्ड के साथ संबंधित स्कूल की ओर से दिया गया पहचान पत्र लाना जरूरी है। जो विद्यार्थी इन्हें लेकर नहीं आएगा, उसे परीक्षा में बैठने तो दिया जाएगा, लेकिन अगली परीक्षा के लिए चेतावनी दी जाएगी। अगर विद्यार्थी के पास किसी कारणवश स्कूल का पहचान पत्र नहीं है तो वह आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र अपने साथ लेकर जरूर आए, यह अनिवार्य है।
- सुनीता रूहिल, डीईओ, रोहतक।