फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees will go to court for salary, hearing in labor court on seven

Rohtak News: वेतन के लिए कोर्ट जाएंगे कर्मचारी, लेबर कोर्ट में सुनवाई सात को

Thu, 04 May 2023 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employees will go to court for salary, hearing in labor court on seven
रोहतक। वेतन के लिए संघर्ष कर रहे नगर निगम कर्मचारी अब अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वीरवार को वकील के साथ बैठक कर याचिका तैयार की जाएगी। साथ ही लेबर कोर्ट में निगम प्रशासन को कर्मचारियों की याचिका पर सात मई को जवाब देना है। इसके साथ ही निगम के हटाए गए कर्मियों ने बुधवार को निगम प्रांगण में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम ने कचरा उठान, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सड़कों की सफाई का कार्य ठेके पर दे रखा था। पिछले ठेकेदार ने टेंडर खत्म होने के बाद 31 मार्च से ड्यूटी खत्म कर दी थी। निगम ने दूसरा ठेका किया, जिसमें मात्र 200 कर्मचारियों लिया गया। 300 कर्मचारियों न जनवरी, फरवरी व मार्च माह का वेतन मिला और अब बेरोजगार हैं। जो कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं, उनको भी वेतन नहीं मिल रहा है। ठेकेदार का तर्क है कि निगम ने उसकी राशि रोक रखी है। जबकि निगम आयुक्त का कहना है कि मामला अदालत में चल रहा है। कोर्ट से स्टे ऑर्डर जारी हैं। इसी खींचतान का खामियाजा सफाईकर्मी भुगत रहे हैं। इसके चलते नगर निगम कर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में फैला कचरा, पक्के कर्मचारी नहीं आए धरने पर
शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। बुधवार को हुई बारिश के चलते कचरा न केवल सड़क पर फैल गया, बल्कि नालों को भी जाम कर रहा है। ऐसे में निगम के पक्के कर्मचारियों को धरने से दूर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के साथ-साथ निगम कर्मियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वीरवार को वकील के साथ बैठक कर याचिका तैयार की जाएगी। लेबर कोर्ट में एक मई को अर्जी दी थी, जिस पर सात मई को निगम प्रशासन से जवाब मांगा गया है।
संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed