फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employees warn

कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

Mon, 28 Oct 2013 11:33 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees warn
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने 12 नवंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 13 नवंबर को विभिन्न विभागों के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।

सोमवार को हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के जिला सचिव सुमेर सिवाच के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुमेर सिवाच ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केंद्र व पंजाब के बराबर वेतनमान लागू न करके और केंद्र के छठे वेतन आयोग में भारी विसंगति पैदा कर कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार को इसका खामियाजा आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

 जनविरोधी नीतियों के विरोध में हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में कमीशनरी स्तर पर 11 नवंबर को विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही 12 नवंबर की रोडवेज की हड़ताल में तालमेल कमेटी सहयोगी करेगी। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे 13 नवंबर को हड़ताल करेंगे। 13 नवंबर की हड़ताल की कामयाबी के लिए कमेटी ने 10 टीमों का गठन किया। इसके बाद कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छोटूराम चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में राजपाल सिक्का, जोगेंद्र बल्हारा, आनंद हुड्डा, सत्यनारायण, जितेंद्र लाकडा, धर्मराज कुंडू, विजेंद्र बैनीवाल, मंगल सैन, धर्मपाल हुड्डा, रामनिवास, रामकुमार और महेंद्र बागड़ी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed