रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले हरियाणा के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार के नेतृत्व में पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला रोहतक कार्यकारिणी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को डी पार्क आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
एनपीएस व यूपीएस को वापस लेकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने बजट सत्र में इस मांग को उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रविकांत धानक, वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप पंघाल, उपप्रधान संजय राठी, ललित कुमार, सलाहकार संजीव भारद्वाज व अन्य उपस्थित रहे। संवाद