फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Employee class...PWD mechanic workers will join the nationwide strike on July 9

Rohtak News: कर्मचारी वर्ग...नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे पीडब्ल्यूडी मैकेनिक वर्कर्स

Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Employee class...PWD mechanic workers will join the nationwide strike on July 9
रोहतक। अपनी मांगों का समाधान कराने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिक 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने शुक्रवार को सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन किया।
विज्ञापन

यहां सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य के वरिष्ठ नेता देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं कर रही। इससे कर्मचारियों में रोष है। ऐसे में सभी कर्मचारी केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए कर्मचारी 9 जुलाई को संगठित होकर मानसरोवर पार्क में पहुंचे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश लाकड़ा व संचालन जिला सचिव विक्रम साहू ने किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रोहतक के प्रधान कर्मवीर सिवाच, जिला सचिव मनजीत पांचाल, महम ब्लॉक प्रधान राजेंद्र डाबला, जिला अध्यक्ष शिवकुमार, साहब सिंह नांदल, सोनू हुड्डा, मनजीत दुग्गल और सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांगें
कच्चे कर्मचारी पक्के करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करना, निजीकरण पर रोक लगाना, ठेका प्रथा बंद करना, महिलाओं को सेवा सुरक्षा प्रदान करना, एक्सग्रेसिया की शर्तों को हटाना और खाली पदों पर नियमित भर्ती करना आदि मुख्य मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed