फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Emphasised on the importance of discipline and staying away from addiction

Rohtak News: अनुशासन और नशे से दूर रहने के महत्व पर जोर दिया

Fri, 07 Mar 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 07 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Emphasised on the importance of discipline and staying away from addiction
06सीटीके18-दयानंद मठ में मौजूद एमडीयू की ओर से आयोजित ​शिविर में स्वयंसेवक। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना सेल और यूटीडी की चारों एनएसएस यूनिट्स ने वीरवार को चौधरी लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम दयानंद मठ गोहाना रोड का दौरा किया। आचार्य अजीत शास्त्री ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अनुशासन और नशे से दूर रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आश्रम के सभी बच्चे एक अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हैं, जो उनके जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। इसका आयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रो. सविता राठी ने बताया कि स्वयंसेवकों ने आश्रम के बच्चों के साथ घनिष्ठ संवाद स्थापित किया और उनके साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक को एक आश्रम के बच्चे के साथ जोड़ा गया, जिससे वे एक टीम के रूप में सहभागिता कर सके। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह केवल एक दिन की गतिविधि नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज सेवा की यह भावना उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजू पंवार, डॉ. जितेंद्र राठी, डॉ. गुरदयाल सिंह और डॉ. एकता रानी की देखरेख में विविध गतिविधियां संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed