{"_id":"664aeda68dc125d65a02d487","slug":"electricity-water-problem-in-rohtak-troubled-people-blocked-road-for-two-hours-at-jhajjar-toll-police-gave-a-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बिजली-पानी समस्या: परेशान लोगों ने झज्जर चुंगी पर दो घंटे किया रोड जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बिजली-पानी समस्या: परेशान लोगों ने झज्जर चुंगी पर दो घंटे किया रोड जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन
Mon, 20 May 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 May 2024 11:58 AM IST
सार
रोहतक में परेशान लोगों ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रात तीन बजे पानी आता है। आधी रात पानी आता है तो बिजली गुल हो जाती है। न तो लोग रात को ठीक से सो पा रहे हैं और न ही पीने के लिए पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके चलते कालोनीवासियों को जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक की अमृत कालोनी, हरी सिंह कॉलोनी व विजय नगर मैं बिजली पानी की लत गहराई हुई है। इससे आहत लोगों ने सोमवार सुबह झज्जर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने 2 घंटे बाद व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कालोनीवासियों का कहना है कि करीब 15 दिन से इलाके में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। नलों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पानी आने का समय भी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रात तीन बजे पानी आता है। आधी रात पानी आता है तो बिजली गुल हो जाती है। न तो लोग रात को ठीक से सो पा रहे हैं और न ही पीने के लिए पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके चलते कालोनीवासियों को जाम लगाना पड़ा। झज्जर चुंगी पर दो घंटे लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जानकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर व व्यवस्था सुचारु होने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन